FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
छत्तीसगढ

*पेयजल संकटों के बीच 15वें वित्त मद से मालखरौदा जनपद पंचायत क्षेत्र के 15 पंचायतों को मिली पानी टैंकर*

*जिला सीईओ वासु जैन व जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर पानी टैंकर पंचायतों को किया रवाना*

 

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

 

सक्ती जिले में घटते भू-जल स्तर की खबरों तथा पानी के बढ़ते किल्लतों के बीच बुधवार ,11 मार्च को जनपद पंचायत मालखरौदा की ओर से एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई जब मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि शरण वर्मा की अध्यक्षता में जनपद पंचायत मालखरौदा की ओर से 15 वें वित्त आयोग मद जनपद स्तर (पेयजल) वर्ष 2025-26 जनपद सदस्य/ सभापति जनपद पंचायत मालखरौदा के अनुशंसा से स्वीकृत पानी टैंकरों का वितरण 15 ग्राम पंचायतों में किया गया। इस अवसर पर जिन पंचायतों को पानी का टैंकर मिला उनमें ग्राम पंचायत पिहरीद, मुड़पार , लिमगांव, सिंघरा,झर्रा , मोंहदीकला, ढिमानी, पोता, आमनदुला, भूतहा, मरघट्टी, कुरदा, नावापारा , बड़ेपरड़मुड़ा, तथा बड़े मुड़पार के नाम शामिल थे।

इस संबंध में मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि शरण वर्मा ने बताया कि गर्मी के दिनों में जिले में गिरते भू-जल स्तर तथा उससे निर्मित होने वाले पेयजल संकटों के मद्देनजर हमने पूर्व में एक जनपद सदस्यों सहित सभापतियों की बैठक में इस बात का निवेदन किया गया था कि पेयजल किल्लतों से आमजनों को राहत प्रदान करने के ध्येय से पंचायतों को पानी टंकी 15 वें वित्त की राशि से सबकी सहमति व अनुशंसा से प्रदान किया जाय। जिसे जनपद पंचायत परिवार ने सहर्ष स्वीकारते सहमति प्रदान किया था। जिसके चलते आज मालखरौदा के 15 पंचायतों को पानी टंकी प्रदान किया गया है। इन पलों में विशेष रूप से उपस्थित जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित सभी जनपद सदस्यों सहित सभापति यों के फैसले की सराहना की और कहा कि इससे र्मीके दिनों में पेयजल संकट से निपटने में मदद मिलेगी। जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा ने इस मौके पर आगे कहा कि यह प्रयास आगामी वर्षों में जारी रहेंगे और पांच साल के कार्यकाल के दौरान सभी पंचायतों को पानी टंकी प्रदान किए जाएंगे। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा सहित जनपद सदस्यों सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों से पेयजल संकट से निपटने हेतु वर्षाजल संरक्षण के प्रयासों पर भी काम करने की बात कही ताकि वर्षाजल का संचयन अधिकाधिक हो और जलस्तर बना रहे। इन पलों में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मालखरौदा , जनपद सीईओ मालखरौदा, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी, कृषि सभापति श्रीमती ललिता -अशोक डहरिया,‌रंजीत अजगल्ले, सहित सभी जनपद सदस्यों एवं सरपंचों सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। इसके पूर्व जिला सीईओ वासु जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, कृषि सभापति श्रीमती ललिता -अशोक डहरिया सहित उपस्थित सभी जनपद सदस्यों सहित जनप्रतिनिधियों ने नारियल तोड़कर पूजा अर्चना कर‌ पानी टैंकर पंचायतों को‌ रवाना किया। मालखरौदा जनपद पंचायत की इस पहल की जनसाधारण में सराहना हो रही है।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026