पेंशनर्स महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने की नव पदस्थ कलेक्टर बस्तर के विजय दयाराम से सौजन्य मुलाकात..

जगदलपुर inn24..भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ बस्तर संभाग का प्रतिनिधि मंडल संभागीय अध्यक्ष राम नारायण ताटी के नेतृत्व में बस्तर के नव पदस्थ कलेक्टर के विजय दयाराम से सौजन्य मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया ।
इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष रामनारायण ताटी ने कलेक्टर महोदय के दिशा निर्देश में लंबित पेंशन प्रकरणों को गति मिलेगी यह उम्मीद जताते हुए एक संवेदन शील परिवार पेंशन प्रकरण की ओर कलेक्टर महोदय का ध्यान आकृष्ट किया । कलेक्टर महोदय ने कुछ ऐसा पेचीदा मामला सामने आने पर सीधे उनसे संपर्क कर संज्ञान में लाने की बात कही ।
पुष्प गुच्छ भेंट कर मिलने वालों में आर एन ताटी,आई सुधाकर राव ,अब्दुल सत्तार ,रमापति दुबे , डी रामन्ना राव ,नागेश कापेवार ,दिनेश सिंघल , एल एस नाग ,अशोक रावत , श्रीमती नीलम जग्गी एवम जयमनी ठाकुर शामिल थे ।






