FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

पूर्व विधायक बिलासपुर श्री शैलेष पाण्डेय से फिरौती की मांग करने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से किया गिरफ़्तार

आरोपी ने मोबाइल फोन के माध्यम से परिचित की बेटी को अगवा करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की मांग की थी

एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा*

आरोपी का विवरण

बच्चू झा उर्फ बबूवा पाण्डेय उर्फ बच्चा यादव, पिता – प्रीतनाथ झा, उम्र – 30 वर्ष, निवासी – वार्ड क्रमांक 10, रहिका थाना, जिला मधुबनी (बिहार)

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 25-06-2025 को पूर्व विधायक श्री शैलेष पाण्डेय, निवासी आसमा सिटी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर, द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर कॉल कर उनकी परिचित महिला की बेटी, जो दिल्ली में अध्ययनरत है, को अगवा करने की धमकी दी और 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा तत्काल आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन और डीएसपी श्री रोशन आहुजा एवं प्रदीप आर्य, थाना प्रभारी सकरी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर उत्तर प्रदेश रवाना किया गया।

वाराणसी एवं प्रयागराज पुलिस, जीआरपी तथा आरपीएफ के सहयोग से प्रयागराज रेलवे स्टेशन में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पूर्व में शिकायतकर्ता की परिचित महिला की भतीजी के संपर्क में था, और विगत कुछ महीनों से बातचीत बंद हो जाने के कारण उसने यह अपराध किया।

इस कार्रवाई में थाना सकरी पुलिस एवं एसीसीयू टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Sanjay Thakur Bureau Bilaspur

State Affairs Reporter Sanjay Thakur is a state affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues and local news is Bilaspur sambhag in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting & Local News of Bilaspur Sambhag of Chhattisgarh He follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact:sanjaysinghthakur72@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026