1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
Chhattisgarh

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बिल्हा जनपद पंचायत एवं विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दगोरी में आयोजित समाधान शिविर में शामिल होकर ग्रामवासियों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुना।

बिल्हा, दगोरी छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2025’ के अंतर्गत बिल्हा जनपद पंचायत एवं विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दगोरी कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक शामिल हुए। श्री कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ तुरंत उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है। राशन, पेंशन, पेयजल, आवास, शौचालय, नामांतरण एवं सीमांकन से संबंधित विषयों पर नागरिकों ने आवेदन दिए, जिन पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। शिविर के माध्यम से शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ, जिससे पारदर्शिता और विश्वास को मजबूती मिली। विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रयास किए। साथ ही, शासन की योजनाओं की जानकारी देकर हितग्राहियों को आवेदन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया। श्री कौशिक ने इसी अवसर पर “जनकल्याणकारी विकसित कृषि संकल्प अभियान” का शुभारंभ किया। यह अभियान 29 मई से 12 जून तक चलेगा, जिसमें कृषि रथ के माध्यम से जिलेभर के किसानों से संपर्क कर उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों, योजनाओं और नवाचारों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही किसानों के सुझावों को संकलित कर उनके स्थायी समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा।

इस मौके पर श्री कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के तीसरे चरण में समाधान शिविर में गांव-गांव में चौपाल लगाकर आप लोगों के बीच आ रहे है ताकि आपके माँग व समस्याओं की तात्कालिक और स्थायी समाधान हो। साथ ही समाधान शिविरों में विभागों के स्टॉल लगाए जाते है जिससे नागरिकों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। सुशासन तिहार का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में गति लाने के साथ ही आमजनों से सीधा संवाद स्थापित करता है। साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रमुख योजनाएं के बारे में कहा कि हमारी सरकार द्वारा श्री रामलला दर्शन योजना, मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना, महतारी वंदना योजना, किसान भाइयों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं के सम्मान के लिए काम कर रही है। देश में महिलाओं का एक अलग सम्मान है। प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर हुई है। इससे लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। मोदी की गारंटी के तहत सरकार ने सभी वायदे पूरे किये हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है, महतारी वंदन योजना से नारी सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित हुए।

Sanjay Thakur Bureau Bilaspur

State Affairs Reporter Sanjay Thakur is a state affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues and local news is Bilaspur sambhag in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting & Local News of Bilaspur Sambhag of Chhattisgarh He follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact:sanjaysinghthakur72@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026