पूर्व जिला पंचायत सदस्य टी.व्ही रवि लड़ सकते है निर्दलीय -बड़ी संख्या में समर्थक पहुचें घर

जगदलपुर- inn24 (रविंद्र दास)पूर्व जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष टी.व्ही रवि कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने की स्थिति में निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं.आज सैकड़ो की संख्या में समर्थक उनके निवास स्थान पहुंचे और इस साल जगदलपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए मनाते दिखें।बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने यह तक कह डाला कि अगर कांग्रेस पार्टी टिकट देती है तो ठीक अन्यथा आप निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में आयें।समर्थक इस सीट से विजयी बनाने हर संभव प्रयास करेंगे। लोगों का कहना है की टी.व्ही रवि हमेशा कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में खड़े रहे हैं.चाहे कोई भी चुनाव हो कार्यकर्ताओं को आगे कर में चुनाव लड़ते रहे हैं.इसीलिए कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि अगर टी.व्ही रवि चुनाव में खड़े भी होते हैं तो विधानसभा के 91 ग्राम पंचायत में जमकर प्रचार होगा कहीं कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक कहा कि टी.व्ही रवि पार्टी के सच्चे सिपाही की तरह वर्षों से कम कर रहे हैं.मगर पार्टी ने उन्हें बैक फुट पर ही रखा.पिछले बार भी वे टिकट के प्रबल दावेदार थे.परन्तु पार्टी ने उन पर भरोसा नहीं जताया। अब वक्त आ गया है की पार्टी अगर उन्हें टिकट देती है तो ठीक अन्यथा टी.व्ही रवि को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरा जाएगा। 50 से अधिक ग्रामों से आए रवि समर्थकों ने खुलकर ऐलान किया है कि वे कांग्रेस- बीजेपी या अन्य दलों के लिए अब काम नहीं करने वाले सभी कार्यकर्ता बनकर टी.व्ही रवि के लिए काम करेंगे और उन्हें विधानसभा भेजेंगे। कार्यकर्ताओं ने कहा की जिला पंचायत सदस्य रहते हुए टी.व्ही रवि काफी विकास कार्यों को मंजूरी दिलाई,प्रत्येक ग्राम पंचायतों के काम को कभी नहीं रोका। उनके इसी स्वभाव से कार्यकर्ता प्रभावित होते हैं.वे विधायक बनकर विधानसभा जाते हैं तो क्षेत्र का विकास और अच्छे से कर पाएंगे इसीलिए टी.व्ही रवि को चुनावी मैदान में उतरना बेहद आवश्यक हो गया है.समर्थकों का कहना है कि हमने बीजेपी का 15 साल की सरकार भी देखा है और पिछली बार हमने कांग्रेस पर भरोसा कर जताते रेखचन्द्र जैन को विजयी बनाया था.मगर अब बदलाव होना बेहद आवश्यक है टी.व्ही रवि के चुनाव लड़ने से छोटे छोटे से लेकर बड़े-बड़े काम जो रुके हैं,जो बंद पड़े हैं वह सब शुरू हो सकते हैं.क्योंकि दूर दृष्टि की सोच रखने वाले टी.व्ही रवि ही क्षेत्र का विकास कर सकते हैं.कार्यकर्ताओं ने एक सुर पर कहा कि हम किसी भी कीमत पर जगदलपुर विधानसभा सीट से टी.व्ही रवि को जीताकर ही दम लेगें।इस संबंध में टी.व्ही रवि ने कहा कि उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष को टिकट हेतु आवेदन किया था अभी तक कोई भी सकारात्मक पहल नहीं हुआ है.कार्यकर्ता आकर उनसे चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं,पार्टी जैसा दिशा निर्देश देगी उसका पालन करूंगा,लेकिन मुझे कार्यकर्ताओं को भी देखना होगा,कार्यकर्ता जैसे चाहे वैसे ही मुझे निर्णय लेना होगा,आने वाले दिनों में मामला स्पष्ट हो जाएगा उन्होंने कहा कि की जिला पंचायत सदस्य रहते मैने काफी काम किया है. उसी का ही नतीजा है कि आज समर्थक मेरे पास पहुंचे हैं.मैं उनका भी सम्मान करता हूं.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *