ChhattisgarhHealth and fitnessKorbaNATIONAL
पूजा अर्चना के बाद आज से शुरू हुआ कोरबा का सबसे बड़ा निजी हॉस्पिटल शिवाय
सतपाल सिंह

पूजा अर्चना के बाद आज से शुरू हुआ कोरबा का सबसे बड़ा निजी हॉस्पिटल शिवाय

कोरबा – जिले के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नए बस स्टैंड के पास बन रहा 100 बिस्तरों वाले शिवाय अस्पताल आज पूजा अर्चना के बाद शुरू हो गया है।
पहले चरण में न्यूरो और पीडियाट्रिक बच्चों की ओपीडी शुरू कर दी गई है। जिले के सबसे बड़े अस्पतालों में शुमार यह अस्पताल 100 बिस्तरों वाला होगा, जहां हर बीमारी का इलाज किया जाएगा। जिसमें डॉक्टर दिविक मित्तल, डॉक्टर यश मित्तल, डॉक्टर नागेंद्र बागरी, डॉक्टर आस्था अपनी सेवाएं देंगे। सभी ने आज गुरुवार को पूरे विधि विधान से पूजा पाठ कर अस्पताल की शुरुवात की।






