ChhattisgarhKorbaNATIONAL

पुलिस कर्मियों को भी 8 घंटे ड्यूटी और सप्ताह में एक दिन मिले छुट्टी – केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखकर की गई मांग

सतपाल सिंह

पुलिस कर्मियों की भी 8 घंटे ड्यूटी,और सप्ताह में एक दिन मिले छुट्टी – केंद्रीय गृहमंत्री से ने की मांग

केन्द्रीय एवं राज्य सरकार के अधिन कार्यरत सभी कर्मचारियों के लिए समय-समय पर उचित वेतन भत्ते अवकाश एवं अन्य सूविधाएँ दी गई हैं, उनके कार्य स्थल पर उन्हें 8 घंटे कार्य की सूविधा प्रदान की गई हैं। साथ ही उन्हें संगठित हो कर सरकार से अपनी माँगों को पूरा करने के लिए श्रम संगठन बनाने और आंदोलन करने की भी छुट भी दी गई हैं। परंतु केवल पुलिस विभाग को वेतन भत्ते को छोड़कर अन्य सभी सूविधाओं से वंचित रखा गया है। बिना किसी अतिरिक्त वेतन भत्ते के 12 से 24 घंटे की ड्यूटी वर्तमान समय में बहुत दुःखदाई हैं। जहाँ अन्य कर्मचारी सालभर 365 दिन में लगभग 200 दिन ही अपने कार्यस्थल पर जाते हैं,उन्हें राष्ट्रिय और प्रादेशिक अवकाश मिलता है। वही पुलिस कर्मी को 1 भी अवकाश सप्ताह में निर्धारित नहीं रहता। ऐसे में उनकी इस समस्या को देखते हुए कोयला उद्योग कामगार संगठन के केंद्रीय दर्शन सिंह चावला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पुलिस की ड्यूटी को भी 8 घंटे और सप्ताह में एक दी छुट्टी की मांग की है।