Chhattisgarh

पुत्र मोह में भूपेश ने झोंकी पूरी कांग्रेस भ्रष्टाचारियों को बचाने प्रदेश की जनता को परेशान कर रही कांग्रेस

पुत्र मोह में भूपेश ने झोंकी पूरी कांग्रेस
भ्रष्टाचारियों को बचाने प्रदेश की जनता को परेशान कर रही कांग्रेस

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने आज कोंडागांव में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे के लिए प्रदर्शन कर रही है, जबकि कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि चैतन्य बघेल पार्टी में किस पद पर हैं। जब व्यक्ति का संगठन में कोई पद नहीं है, फिर भी उसके लिए पूरी पार्टी सड़क पर उतरती है, तो यह पुत्र मोह की पराकाष्ठा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भूपेश बघेल प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं और भ्रष्टाचारियों को बचाने कानून का दुरुपयोग कर रहे हैं। कोयला आबंटन, पेड़ों की कटाई और वन स्वीकृति से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस बार-बार झूठ बोल रही है, जबकि दस्तावेज साफ तौर पर बताते हैं कि भूपेश बघेल सरकार ने स्वयं इन खनिज परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की सिफारिशें की थीं। कांग्रेस सरकार ने न सिर्फ पर्यावरण स्वीकृति की अनुशंसा की बल्कि कई बार अडानी समूह को खदान आवंटित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।
वर्ष 2010 में कांग्रेस की केंद्र सरकार ने हसदेव अरण्य क्षेत्र को नो-गो जोन से हटाकर गो एरिया घोषित किया था। इसके बाद भूपेश सरकार ने 2019 से 2023 के बीच गारे पेलमा सेक्टर, महाजेंको कोलफील्ड और अन्य परियोजनाओं के लिए सिफारिशें भेजीं, जिनके दस्तावेज आज सार्वजनिक हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस तरह हर भ्रष्टाचार के आरोपी के बचाव में खड़ी रहती है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस को बताना चाहिए कि क्या वह मनमोहन सरकार के फैसलों के लिए माफी मांगेगी और क्या अब बिजली का उपयोग बंद करेगी, क्योंकि भूपेश बघेल स्वयं कहते थे कि कोल ब्लॉक का विरोध करने वाले अपने घरों की बिजली बंद कर दें।
प्रेस वार्ता  के दौरान जिलाध्यक्ष सेवक राम नेताम, दीपेश अरोरा, मनोज जैन, नरपति पटेल, जसकेतु उसेंडी, कुलवंत सिंह चहल, अश्वनी पांडे, ईना श्रीवास्तव, लक्ष्मी ध्रुव, प्रतोष त्रिपाठी, हर्ष ढिल्लन, प्रदीप नाग, सोनमणि पोयाम, सुषमा खोबरागड़े, बिट्टू पाणिग्रही, गामा जायसवाल, देवेंद्र मौर्य, अभिनेत्र सिंह  सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.