FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

पीएम मोदी रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना, बीजेपी नेताओं ने दी विदाई

रायपुर : बिलासपुर में सभा कर पीएम मोदी रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए, वापसी के दौरान बीजेपी नेताओं ने उन्हें विदाई दी। आपको बता दें कि बिलासपुर में PM मोदी ने 33 हजार 700 करोड़ के 22 प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए। इस दौरान मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में भर्ती परीक्षाओं में खूब घोटाले हुए। भाजपा सरकार ने घोटालों को लेकर जांच बिठाई। छत्तीसगढ़ को हमने बनाया है, हम ही सवांरेंगे।

Korba News : सुसाइड की बात कर बंद किया मोबाइल, युवक लापता

मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय बिजली व्यवस्था खस्ताहाल थी। लोगों को बिजली नहीं मिलती थी। हमारी सरकार बिजली प्लांट लगा रही है। आपके घरों में जीरो बैलेंस के लिए PM सोलर योजना शुरू की गई है। इसके जरिए आप बिजली बनाकर यूज के साथ बेच भी सकेंगे। वहीं PM ने कहा कि हमारी सरकार यहां गैस पाइप लाइनें बिछा रही है। घरों में खाना बनाने की गैस अब पाइप से आ पाएगी। जैसे पाइप से किचन में पानी आता है, वैसे ही अब गैस आएगा। हम अभी 2 लाख से ज्यादा घरों में सीधे पाइप से गैस पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

PM मोदी ने अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM ने कहा कि गैस उपलब्ध होने से यहां छत्तीसगढ़ में नए उद्योग लगाना भी संभव हो पाएगा। यानी बड़ी संख्या में यहीं पर रोजगार बनेंगे। गैस पाइप लाइन आने से यहां सीएनजी से गाड़ियां चल पाएंगी। इसका एक और फायदा होगा। मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में माता कौशल्या का मायका है। मेरा सौभाग्य है कि नवरात्र के पहले दिन मैं यहां पहुंचा हूं। छत्तीसगढ़ की राम भक्ति भी अद्भुत है। यहां रामनामियों ने पूरा शरीर भगवान राम को समर्पित किया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026