*परिक्षेत्र साहू संघ शक्ति – महिला मोर्चा द्वारा प्री होली मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न*

सक्तीः- परिक्षेत्र साहू संघ सक्ती के महिला मोर्चा द्वारा अखराभाटा (सक्ती) में प्री होली मिलन कार्यक्रम पारंपरिक उल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से कर्मा माता की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। उपस्थित महिलाओं ने माता कर्मा से समाज की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं एकता की मंगलकामना की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती ललिता साहू (उपाध्यक्ष), श्रीमती कविता साहू (संगठन सचिव) एवं श्रीमती निशा साहू की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही। उनके नेतृत्व एवं समन्वय से कार्यक्रम गरिमामय एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ललिता साहू, कविता साहू, निशा साहू, फतेश्वरी साहू, झरना साहू, किरण साहू, पुष्पा साहू, रेखा साहू, पुष्पा साहू (हरेठी), समिता साहू, सुनीता साहू, लक्ष्मी साहू, हेमलता साहू, पूजा साहू, रजनी बला साहू, ममता साहू, उमा साहू, रूपवती साहू, कौशल्या साहू, जागेश्वरी साहू, सिन्धुलता साहू, कुसुम लता साहू, सरिता साहू, अनीता साहू, पूर्णिमा साहू, देवयानी साहू, विद्या साहू, चेतना साहू, भावना साहू, सरिता साहू, लक्ष्मी साहू, सरस्वती साहू, आरती देवी साहू, हेमलता साहू, कांता साहू, प्रेमलता साहू, मीरा साहू, तुलसी साहू, अनुराधा साहू, जया साहू, बिंदेश्वरी साहू, भगवती साहू, रेवती साहू, उत्तरा साहू, नीलिमा साहू, पूर्णिमा साहू, राजकुमारी साहू, गीता साहू, प्रीति साहू, स्वेता साहू, गणेशी साहू, कल्पना साहू, सहोदरा साहू, संतोषी साहू, ज्योति साहू, किरण साहू, मंगली साहू, संतोषी साहू, विमलेश्वरी साहू, राधा साहू एवं मृतिका साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने फूलों एवं रंग-गुलाल के साथ होली खेली। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा समाज की एकजुटता, सहयोग एवं पारस्परिक सद्भाव को और सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।
अंत में आयोजक मंडल द्वारा सभी उपस्थित महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को संगठित रखने का संकल्प दोहराया गया।






