ChhattisgarhKorba

पत्रकार सतपाल सिंह और अभिषेक आदिले को जिले में मिली अहम जिम्मेदारी

KB Automobile kusmunda korba

पत्रकार सतपाल सिंह और अभिषेक आदिले को जिले में मिली अहम जिम्मेदारी..

बहुत बहुत बधाई,शुभकामनाएं

कोरबा – छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कुसमुंडा इकाई की बीते रविवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें संभागीय अध्यक्ष राहुल डिक्सेना, संभागीय सचिव अमरीक सिंह रिंकू, कोरबा जिला अध्यक्ष शशिकांत डीक्सेना एवं कुसमुंडा क्षेत्र के सभी सदस्य उपस्थित हुए। इस बैठक में एक और जहां कुसमुंडा इकाई के लिए ओम गवेल पुनः अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त किया गया। वहीं कुसमुंडा इकाई के सदस्य व जिले में सक्रिय पत्रकार सतपाल सिंह (जस्सू) को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा जिला मंत्री का महत्वपूर्ण पद सौंपा गया, कुसमुंडा ब्लॉक में सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे अभिषेक आदिले को जिले में उपाध्यक्ष पद से मनोनीत किया गया है।

Related Articles