पत्नी से झगड़ा,फिर घर में लगाई आग..सिलेंडर ब्लास्ट, शराबी पति आए दिन करता था विवाद, जिंदा जल गया जानवर,आस-पास के 4 मकान भी जले

दुर्ग जिले में पति पत्नी के झगड़े में पति ने अपने घर में आग लगा दिया। आग लगने से घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर फट गया। इससे आग भड़क गई और उसके अगल-बगल स्थित चार अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे लाखों का नुकसान हुआ है। एक जानवर भी जिंदा जल गया है। मामला पाटन थाना क्षेत्र का है।

TI राजकुमार लहरे ने बताया देमार निवासी जगन्नाथ ठाकुर (48) आदतन शराबी है। वह शराब पीकर आए दिन अपनी पत्नी कौशिल्या ठाकुर से झगड़ा करता था। शनिवार सुबह को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि सुबह 11.45 बजे जगन्नाथ ठाकुर ने अपने घर में आग लगा दिया

इसके बाद डर के मारे पत्नी बाहर भागी और लोगों से मदद की गुहार लगाई। जब तक लोग आग बुझाते, घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे आग इतनी तेजी से भड़की की अगल बगल स्थित चार घरों में फैल गई। वहां बड़ा नुकसान हो चुका था। चारों घर जल गए हैं। गनीमत यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई थी।

उधर, पुलिस को जैसे ही मामले की जानकारी हुई, उन्होंने दमकल की गाड़ियों को बुलाया। फिर तीन दमकल गाड़ियां दुर्ग से रवाना की गई। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में भगवती बंजारे, मेश्राम, मुख्तार अली, फायरमेन शरद और शारदा प्रसाद ने दो से तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

जगन्नाथ के घर में गैस सिलेंडर फटने से आग इतनी तेजी से भड़की की पहले उसके भतीजे मदन लाल ठाकुर के घर में फैली। मदन लाल का 45 हजार रुपए और घर का सारा सामान उसमें जल गया। आग बुझाने तक परिवार के काशी ठाकुर, नागेश ठाकुर और सतरूपा साहू का भी मकान जल गया है। आग लगने से लोग तो घर से भाग खड़े हुए, लेकिन अंदर जानवर जिंदा जल गया। बछड़े को बांधकर रखा गया था। मगर उसे खोलने तक का मौका नहीं मिला।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस ने आरोपी जगन्नाथ ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया किउसके खिलाफ आगजनी के मामलों के तहत कार्रवाई की है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पुलिस आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजेगी।

जगन्नाथ और कौशिल्या मकान में रहते थे अकेले
जगन्नाथ पेशे से किसान है। उसका एक बेटा और दो बेटी हैं। एक बेटी की शादी हो गई। वहीं बेटा रायपुर में रहता है। उसकी छोटी बेटी भी अपने भाई के साथ रायपुर में ही रहती है। देमार में केवल जगन्नाथ और उसकी पत्नी ही रहते हैं। बताया जा रहा है आरोपी इससे पहले भी पैरावट में आग लगा चुका है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *