FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
छत्तीसगढ

*न.पा. अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की मांग पर सांसद कमलेश जांगड़े ने दी स्वीकृति, गिरते जल स्तर को देखते हुए सक्ती में बोर खनन कार्य शुरू*

 

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती
नगर में लगातार गिरते जल स्तर और बढ़ती पेयजल समस्या को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जांजगीर लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े से सक्ती नगर के सभी वार्डों में बोर खनन कर पंप स्थापना करवाने की मांग की थी। नपा अध्यक्ष की इस मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सांसद कमलेश जांगड़े ने लगातार गिरते जल स्तर को देखते हुए नगर के सभी वार्डों में बोर खनन करवाने की स्वीकृति प्रदान की, जिससे अब नगर में पेयजल संकट के समाधान की दिशा में ठोस पहल शुरू हो गई है।
इसी तारतम्य में आज वार्ड क्रमांक 5 में विधिवत रूप से बोर खनन कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष भरत यादव, वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद लाला सोनी, वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद पिंटू यादव, वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद हुलास देवांगन सहित नगरवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को नगर के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए खुशी जाहिर की।

इस अवसर पर नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि नगर के कई वार्डों में पेयजल की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। इसे देखते हुए सांसद कमलेश जांगड़े से बोर खनन की मांग की गई थी, जिस पर सांसद ने तुरंत स्वीकृति प्रदान करते हुए नगरवासियों की बड़ी समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
नगरवासियों ने सांसद कमलेश जांगड़े और नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की इस जनहितैषी पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे आने वाले समय में लोगों को पेयजल समस्या से काफी राहत मिलेगी।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026