छत्तीसगढ

*न्याय की उम्मीद ,आंसुओं से मुस्कान तक का सफर पीड़ित परिवार ने बयां किया अपनो से बिछड़ने का दर्द*

 

छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर स्व. रामनारायण बघेल सक्ती जिले के जैजैपुर तहसील थाना बिर्रा ग्राम करही के निवासी थे जो रोजी रोटी कमाने गया हुआ था जिसकी हत्या केरल प्रदेश के वालेयर थाना क्षेत्र अट्टापलम में बांग्लादेशी समझ के वहां के लोगों द्वारा मॉब ब्लीचिंग कर हत्या कर दिए थे जिसकी सूचना केरल पुलिस ने परिजन व परिवार के चचेरे भाई शशिकांत बघेल को दिया जो वर्तमान में वही काम करता था उनको सूचना मिलने के दौरान त्रिसूर मेडिकल कॉलेज मे पोस्टमार्टम और शव को शिनाख्त किया गया उसी दौरान एक सोशल मीडिया में एक वीडियो मिला जिसमें मृतक रामनारायण बघेल को बांग्लादेशी बोलकर पीटा जा रहा है इस वीडियो के आधार पर गहराई से पूछताछ करने पर पता चला कि भीड़ के द्वारा अधिक मार के कारण रामनारायण की मृत्यु हुआ है उसके बाद पीड़ित की पत्नी ललिता बघेल और उसके दोनों बच्चे केरल पहुंचे जहां मृतक के भाई शशिकांत बघेल और केरल के साथी अब्दुल जब्बार के द्वारा एक्शन काउंसिल कमेटी केरल और अन्य संगठन के माध्यम से केरल सरकार से पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजा और आरोपियों के ऊपर उचित कार्यवाही करने की मांग किया गया था जिसको केरल सरकार ने पूरा करने के आश्वाशन दिया और एक महीने के भीतर मुआवजा राशि को पीड़ित परिवार के वारिसान के खातों में ट्रांसफर कर अपनी संवेदनशीलता की परिचय दिया इस दुख के घड़ी में केरल सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार ने पीड़ित परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त किए

इस पूरी घटना क्रम में शशिकांत बघेल व एक्शन काउंसिल कमेटी त्रिसूर , वहां के पत्रकारों, केरल सरकार और केरल के आमजनता का सराहनीय योगदान रहा। इस दुख की घड़ी में छत्तीसगढ़ में भी प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकारों,ग्राम करही और परिवार के लोग इस कठिन समय पर पीड़िता के साथ खड़े रहे, और आगे भी इस संघर्ष में साथ है।

अभी तक छत्तीसगढ़ सरकार के द्वार घोषित मुआवजा राशि पांच लाख रुपए नहीं मिला है 4 महीने होने को है मै सरकार से निवेदन करता हु कि अपना किए घोषणा के अनुसर पीड़ित परिवार के खाते में मुआवजा राशि ट्रांसफर कर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दे

*शशिकांत बघेल*

दुख की घड़ी में मेरे परिवार ग्रामवासी, छत्तीसगढ़ सरकार, एक्शन काउंसिल कमेटी केरल, केरल सरकार, केरल वासी सहित सभी पत्रकारों का मै आभारी हु जो हमें न्याय दिलाने में अपना योगदान दिए।

*ललिता बघेल स्व. राम नारायण बघेल की पत्नी*

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026