FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी राजा श्रीवास उर्फ राजू उम्र 20 निवासी खाल्हे पारा अमलीडीह तराईमाल रायगढ़ आरोपी को जिला रायगढ़ से किया गया गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध धारा 363,366,376 (2) एन भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई कार्यवाही नाबालिक बालिका पर घटित अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को दिनांक 18.08.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

जांजगीर चाम्पा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में दिनांक 12.08.2023 को अपराध क्रमांक 228/23 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान अपहृता को दिनाक 16.08.2023 को आरोपी राजा श्रीवास उर्फ राजू उम्र 20 निवासी खाल्हे पारा अमलीडीह तराईमाल रायगढ़ के कब्जे से बरामद किया गया, पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया, विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 363, 366, 376 (2) एन भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से दिनांक 18.08.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक तुल सिंह पट्टावी, उप निरी रमेश कुमार, महिला प्रधान आर स्वाती गिरोलकर, आर जनक कश्यप थाना नवागढ़ स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *