नगर पालिका उप निर्वाचन में भगत सिंह वार्ड से मीना साहू हुई विजयी*

*नगर पालिका उप निर्वाचन में भगत सिंह वार्ड से मीना साहू हुई विजयी*

*कोण्डागांव, 30 जून 2023/* कोण्डागांव नगर पालिका उप निर्वाचन 2023 में 27 जून को वार्ड क्रमांक 18 भगत सिंह वार्ड के लिए उप निर्वाचन आयोजित किये गये थे। जिसके मतों की गणना शुक्रवार को शासकीय गुण्डाधूर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित की गयी थी। जहां मतों की गणना में प्रत्याशी मीना साहू को 390 मत प्राप्त हुए एवं संगीता ललित देवांगन को 369 मत प्राप्त हुए। इसके साथ ही 23 मत पत्र निरस्त किये गये तथा 06 मत नोटा में पड़े। जिसके आधार पर मीना साहू को उप निर्वाचन में विजयी घोषित करते हुए उप निर्वाचन अधिकारी सीमा ठाकुर एवं एसडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
*क्रमांक-591/गोपाल*
*(फोटो संलग्न)*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *