Chhattisgarhछत्तीसगढ

नगर निरीक्षक सक्ती बृजेश बने उप पुलिस अधीक्षक.. NHRSJC ने दी बधाई…

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर 

सक्ती : जिला सक्ती कोतवाली थाना प्रभारी बृजेश तिवारी प्रमोट होकर उप पुलिस अधीक्षक बन गए है। पुलिस मुख्यालय, रायपुर द्वारा जारी पदोन्नति सूची के अनुसार सक्ती थाना प्रभारी बृजेश तिवारी को उप पुलिस अधीक्षक के रूप में पदोन्नति प्रदान की गई है।

पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के अनुसार प्रदेश की कुल 46 नगर निरीक्षक को पुलिस अधीक्षक के रूप में पदोन्नति दी गई है जिसमें शक्ति वर्तमान थाना प्रभारी नगर निरीक्षक बृजेश तिवारी एवं पूर्व थाना प्रभारी विवेक शर्मा को उप पुलिस अधीक्षक बनाए जाने पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग सक्ती जिला की टीम ने उनके पदोन्नति पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है