Chhattisgarhछत्तीसगढ

नगर निगम रायपुर को कांग्रेस ने संवारा व्यवस्थित किया है – दीप्ति दुबे

रायपुर : रायपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे ने आज अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम की कांग्रेस कि परिषद ने रायपुर को सजाया संवारा व्यवस्थित किया हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने तीन बार से निगम कि जिम्मेदारी कांग्रेस को सौपी ह,ैं इस बार भी जनता कांग्रेस पर भरोसा कर रही हैं। भाजपा की 13 महीने की सरकार से जनता में निराशा हैं, जनता में भाजपा के खिलाफ आक्रोश हैं, भाजपा का चरित्र वादाखिलाफ़ी हैं।

महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपना जन घोषणा पत्र जारी कर दिया है, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों को शामिल किया गया है। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता, अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का प्रयास, आवारा पशुओं की समस्या का समाधान, शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार, बेहतर जल निकासी और सड़क व्यवस्था।

उन्होंने कहा कि रायपुर की जनता कांग्रेस को समर्थन दे रही है, क्योंकि लोग बदलाव चाहते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान केवल मजबूत विपक्ष से संभव है।

भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

महापौर पद की प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे ने आज रायपुर में भव्य रोड शो किया, जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

सुबह 10.30 बजे से रोड शो की शुरुआत सिटी कोतवाली चौक से प्रारंभ होकर सदर बाजार, सत्ती बाजार, ब्राम्हणपारा, आजाद चौक, आमापारा, लाखेनगर, टिल्लू चौक, अमीनपारा थाना, महामाया मंदिर, बूढ़ेश्वर मंदिर, बूढ़ातालाब, कैलाशपुरी चौक, मठपारा, नया बस स्टैंड, टिकरापारा, संजय नगर, छत्तीसगढ़ नगर सहित कई प्रमुख इलाकों में जनसंपर्क किया गया।

शाम 5 बजे से रोड शो का दूसरा चरण-छत्तीसगढ़ नगर से पुनः प्रारंभ होकर संतोषी नगर, पचपेढ़ी नाका, एम.आर. कॉलोनी, टैगोर नगर चौक, शैलेंद्र नगर, सिविल लाइन, बूढ़ी माता मंदिर, नेताजी होटल, पंजाबी कॉलोनी, पुलिस लाइन, कुकरीपारा और अंत में रात 9 बजे महामाया मंदिर पर समापन किया गया।

जनता से मतदान की अपील

महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे ने रायपुर की जनता से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की और कहा कि कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान और शहर के विकास को गति देना है। उन्होंने लोगों से कांग्रेस को समर्थन देने और रायपुर नगर निगम में एक मजबूत विपक्ष बनाने की अपील की।

 

 

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026