FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
NATIONALभारत

दिल्ली में 150 करोड़ में बनकर तैयार हुआ आरएसएस का नया कार्यालय

राष्ट्रीय समाचार

सर्वसुविधा युक्त आवास

दिल्ली में 150 करोड़ में बनकर तैयार हुआ आरएसएस का नया कार्यालय

भाजपा के दफ्तर से भी भव्य है दिल्ली के झंडेवाला में स्थित आरएसएस का केशव कुंज

नई दिल्ली – एजेंसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने बुधवार को दिल्ली में अपने नए कार्यालय परिसर ‘केशव कुंज’ का उद्घाटन किया। यह आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। यह करीब 5 लाख वर्ग फुट में फैला हुआ है। इसमें टावर, ऑडिटोरियम, एक पुस्तकालय, एक अस्पताल और एक हनुमान मंदिर शामिल हैं। इस भवन का निर्माण कराव कंज सार्वजनिक दान से मिले 150 करोड़ रुपए की लागत से हुआ है है। इसका उद्देश्य आरएसएस के बढ़ते कार्यों को समर्थन देना है। देना है। केशव कुंज का डिजाइन इस प्रकार किया गया है कि यह कार्यक्रमों, प्रशिक्षण और बैठकों के लिए एक आदर्श स्थान बने। पुस्तकालय शोध कार्यों को सहायता प्रदान करेगा, जबकि ऑडिटोरियम में बड़े आयोजनों का आयोजन किया जा सकेगा। इस परिसर में पांच बिस्तरों वाला एक अस्पताल भी है। यह परिसर दिल्ली के झंडेवाला में स्थित है और 4 एकड़ में फैला हुआ है। इसके निर्माण में 150 करोड़ रुपए का खर्च हुए हैं।

मुख्यालय में तीन टावर, 300 कमरे

आरएसएस की नई मुख्यालय में तीन टावर हैं। इनका नाम साधना, प्रेरणा और अर्चना रखा गया है। इन टावरों में कुल मिलाकर 300 कमरे हैं। साधना टावर में संगठन के कार्यालय हैं। बाकी दोनों में आवासीय परिसर हैं। इन दोनों आवासीय टावरों के बीच एक बड़ा खुला स्थान है, जिसमें एक सुंदर बगीचा और आरएसएस के संस्थापक केशव बालिराम हेडगेवार की मूर्ति भी स्थित है।

75 हजार लोगों के दान से बना भवन

केशव कुंज परिसर में 135 कारों की पाकिंर्ग की सुविधा है, जिसे भविष्य में 270 कारों तक विस्तारित किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, संघ कार्यकर्ताओं और संघ से जुड़े लोगों ने इस परिसर के निर्माण के लिए दान दिया है। करीब 75 हजार लोगों ने 5 रुपये से लेकर लाखों रुपये तक का योगदान किया है। यह भवन पारंपरिक राजस्थान और गुजरात की वास्तुकला से सजा हुआ है। इसमें 1,000 ग्रेनाइट फ्रेम का उपयोग किया गया है। लकड़ी के उपयोग को कम किया गया है। इस कार्यालय में एक पुस्तकालय भी है जिसे केशव पुस्तकालय के नाम से जाना जाएगा।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.