दिलीप लहरिया को मस्तूरी विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी घोषित करने पर मस्तूरी में खुशी की लहर

बिलासपुर (मस्तूरी विधानसभा) -: दिलीप लहरिया मस्तूरी क्षेत्र तक सीमित न होकर पूरे छत्तीसगढ़ में जाना पहचाना नाम है उनकी सक्रियता को पूरे क्षेत्र वासियों ने सम्मान रखा हुआ है यह विधायक प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस का प्रतिनिधि रहे हैं जिन पर उन्हें असफलता हाथ लगने के बाद भी यह पूरे 5 वर्षों तक अपने क्षेत्र में सक्रिय रहे लोगों से उनकी समस्याओं का निराकरण करते रहे इन सभी मुद्दों को देखते हुए कांग्रेस हाई कमान ने इन्हें मस्तूरी क्षेत्र का पुनः प्रत्याशी घोषित किया है जिसे दिलीप लहरिया जी बखुबि निभा रहे हैं तथा मस्तूरी क्षेत्र के जनता से रूबरू हो रहे दिलीप लहरिया को जनता का आशीर्वाद भी मिल गया है कांग्रेस पार्टी ने उन्हें मस्तुरी विधानसभा से प्रत्याशी घोषित कर दिया है| दिलीप लहरिया को प्रत्याशी घोषित किए जाने पर क्षेत्र की जनता के साथ ही समर्थको व कांग्रेस कार्यकर्ताओ में गजब का उत्साह है|।                                                 मस्तुरी विधानसभा के पूर्व विधायक दिलीप लहरिया लोक संगीत व कला के क्षेत्र से जनता की सेवा करने राजनीति में आए है , बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने उन्हें मस्तुरी से टिकिट दिया था मगर भाजपा के डॉ कृष्णमूर्ति बाँधी से उन्हें हार का सामना करना पड़ा, इस विधानसभा चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने दिलीप लहरिया पर विश्वास जताते हुए उन्हें मस्तुरी से प्रत्याशी बनाया है| विधानसभा चुनाव 2018 की हार के साथ ही दिलीप लहरिया मस्तुरी क्षेत्र के सक्रियता के साथ सतत जनसंपर्क कर रहे है व कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने में कोई कसर बाकी नहीं रखे है, दिलीप लहरिया के ही कड़ी मेहनत का परिणाम यह है कि मस्तुरी क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति सुदृढ़ हो चुकी है क्षेत्र की जनता भी कांग्रेस पर अपना विश्वास जता रही है जिसका लाभ चुनाव में दिलीप लहरिया को बखूबी मिलेगा|

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *