थाना सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस टीम के द्वारा सशक्त एप के माध्यम से चेकिंग के दौरान एक स्कूटी को किया गया बरामद
रात्रि गस्त के दौरान लावारिस हालत में मिलने पर पुलिस टीम के द्वारा सशक्त एप के माध्यम से किया गया ट्रेस
जिला कोरबा के थाना सिविल लाइन में स्कूटी के संबंध में दर्ज है चोरी की रिपोर्ट विवरण – मामले का संक्षिप्त* इस प्रकार है कि बीते कल दिनांक 21.02.2026 को थाना कोतवाली से रात्रि गस्त में आरक्षक राजकमल ओगरे तथा सुरेश रत्नाकर की ड्यूटी लगाई गई थी जो दोनों कर्मचारियों के द्वारा रात्रि अगस्त में भ्रमण के दौरान नहरिया बाबा मंदिर के पास से एक स्कूटी क्रमांक CG13BC 2793 को लावारिस हालत में मिलने पर सशक्त एप के माध्यम से चेक किया गया जो उक्त स्कूटी थाना सिविल लाइन जिला कोरबा के अपराध क्रमांक-123/26 दिनांक 12.02.26 के प्रकरण में चोरी का होना पाया गया जिसे सुरक्षार्थ थाना सिटी कोतवाली लाया गया तथा थाना सिविल लाइन कोरबा को सूचित किया गया
अपराध रोकने के लिए* पुलिस अब स्मार्ट तकनीक का उपयोग कर रही है इसे अधिक प्रभावी बनाने के लिए बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग (IPS) बिलासपुर रेंज बिलासपुर के द्वारा विकसित सशक्त ऐप अपराध नियंत्रण में प्रभावी साबित हो रहा है इस ऐप के माध्यम से पुलिस को चोरी हुए वाहनों की जानकारी अब मात्र एक क्लिक में उपलब्ध हो रही है जिससे पुलिस टीम को त्वरित कार्यवाही कर वाहनों की बरामदगी करने में आसानी हो रही है।
सशक्त अप की विशेषताएं चोरी किए गए वाहनों की तलाशी में अत्यंत उपयोगी. सशक्त अप के माध्यम से चोरी गए वहां को ढूंढने में आसानी ,
सशक्त अप पर दर्ज शिकायत का तुरंत स्टेटस उपलब्ध होता है





