Chhattisgarhछत्तीसगढ

तीसरी जूनियर राष्ट्रीय डॉजबॉल चैंपियनशिप 2025-26 में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ मिक्स टीम पहुची अहमदाबाद, गुजरात

तीसरी जूनियर राष्ट्रीय डॉजबॉल चैंपियनशिप 2025-26 मे छत्तीसगढ़ राज्य के खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर

राजनांदगांव/जांजगीर चांपा/बिलासपुर/कांकेर/महासमुंद : भारतीय डॉजबॉल महासंघ द्वारा तीसरी जूनियर राष्ट्रीय डॉजबॉल चैंपियनशिप 2025-26 (बालक/बालिका/मिक्स) का आयोजन दिनांक 01 से 04 नवंबर 2025 स्थान – एलजे यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद, गुजरात में किया जा रहा है l इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से 22 राज्यों से 48 टीमें भाग ले रही है जिसमे छत्तीसगढ़ राज्य की भी टीम शामिल है l छत्तीसगढ़ राज्य की टीम मे खिलाड़ियों का चयन राज्य के 5 जिलों से किया गया है l जिनके नाम कुछ इस प्रकार है – सुधांशु कुर्रे (कप्तान), घनश्याम टेकाम (उप कप्तान), लक्ष्य पाटनवार, युवराज पाटले, दिव्यम जैन, किशोरकांत कटकवार, हिमांशु लारोकर, दिव्या यादव, राशि पांडे, वृद्धि मानिकपुरी और सृष्टि राज है l राष्ट्रीय खेल प्रशिक्षक व छत्तीसगढ़ डॉजबॉल एसोसिएशन के संस्थापक श्री एस जी सिंह जी और प्रबंधक सुश्री यामिनी जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ राज्य की मिक्स टीम नेशनल चैंपियनशिप में भाग ले रही है l छत्तीसगढ़ राज्य के अध्यक्ष – डॉ. कल्याण साहू जी, महासचिव श्री एस जी सिंह जी, कोषाध्यक्ष श्री आशीष राउत जी, सहसचिव श्री मनीष कुमार जी, राज्य कार्यकारी बोर्ड सदस्य श्री शरफराज आलम जी, श्री जोसफ केरकेट्टा जी, श्री भूपेश यदु जी ने नेशनल चैंपियनशिप मे भाग लेने और अच्छे प्रदर्शन करने के लिए सभी को बधाई दी एवं सभी प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी l

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026