Chhattisgarh

डॉ. अभिषेक जायसवाल को बनाया गया भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक

तखतपुर। भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। किरण देव सिंह की सहमति एवं डॉ. देवेंद्र कश्यप के निर्देश पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई, जिसमें तखतपुर निवासी डॉ. अभिषेक जायसवाल को बिलासपुर शहर का जिला सहसंयोजक मनोनीत किया गया है। डॉ. अभिषेक जायसवाल लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और संगठन के कार्यक्रमों में जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। चिकित्सक होने के बावजूद वे अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर पार्टी के सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों में

से सहभागिता निभाते हैं। यही सक्रियता और समर्पण उन्हें यह नई जिम्मेदारी दिलाने का आधार बना है। पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक कौशल समाजसेवा की भावना और कार्यकताओं संवाद क्षमता को देखते हुए यह दायित्व सौंपा है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव और सक्रियता से चिकित्सा प्रकोष्ठ की और अधिक मजबूती मिलेगी तथा स्वास्थ्य संबंधी जनजागरूकता कार्यक्रमों को गति मिलेगी। नियुक्ति की घोषणा होते ही तखतपुर और

बिलासपुर क्षेत्र के भाजपा कार्यकताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यकताओं ने विश्वास जताया कि डॉ. जायसवाल अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करेंगे। इस अवसर पर डॉ. अभिषेक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जायसवाल ने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने डॉ. नवीन मार्कण्डेय सहित प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि पार्टी की नीतियों और जनसेवा के उद्देश्यों को आगे बढ़ाना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। डॉ. जायसवाल की यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान की सराहना है, बल्कि तखतपुर क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।’

Sanjay Thakur Bureau Bilaspur

State Affairs Reporter Sanjay Thakur is a state affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues and local news is Bilaspur sambhag in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting & Local News of Bilaspur Sambhag of Chhattisgarh He follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact:sanjaysinghthakur72@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026