

डी ए व्ही कुसमुंडा की साक्षी मिश्रा राज्य स्तर पर सम्मानित हुई

कुसमुंडा – राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के हाथों राजधानी रायपुर के पं दीनदयाल उपाध्याय अडिटोरियम में पी एस वाई प्रतिभा सम्मान योजना के तहत डी ए व्ही स्कूल कुसमुंडा की छात्रा कु साक्षी मिश्रा को प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने पर ब्रोंजमेडल देकर सम्मानित किया गया l अब साक्षी मुख्य परीक्षा में शरीक होंगीं l उल्लेखनीय है कि साक्षी पूरे प्रदेश में डी ए व्ही संस्थान से चयनित होने वाली एक मात्र विधार्थी हैं l उनकी माता श्रीमती अंजू मिश्रा एक सफल गृहणी हैं तथा पिताजी एक प्रख्यात चिकित्सक हैं l उनकी इस उपलब्धि के लिए प्राचार्य श्री चंद्र मोहन पांडेय के साथ ही पूरे विद्यालय परिवार ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैंl