ट्रैक्टर पलटने से 2 महिलाओं की मौके पर मौत, 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल

बलौदाबाजार : जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। तुरतुरिया मातागढ़ और ठाकुरदिया के बीच सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें 2 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में भर्ती किया गया है।

यह पूरा मामला उस दौरान कसडोल थाना क्षेत्र के आस पास का है। कसडोल पुलिस मौके पर मौजूद है। बताया जा रहा है कि सभी लोग शादी समारोह में जा रहे थे। तभी ट्रैक्टर पलट गई और 20 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *