FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

टमाटर होने लगा सस्ता तो रुलाने लगी प्याज, जानिए कितना हुआ महंगा

रायपुर : बीते लगभग दो महीने से टमाटर की महंगाइ से त्रस्त आम उपभोक्ताओं को रुलाने के लिए अब प्याज तैयार हो रही है। एक ओर सब्जी बाजार में टमाटर के दाम लगातार सस्ते होते जा रहे हैं, वहीं प्याज की कीमतों में तेजी आ रही है।

थोक सब्जी बाजार में टमाटर 25 रुपये किलो और चिल्हर में 40 से 45 रुपये किलो तक बिका। वहीं प्याज की कीमतें भी 35 से 40 रुपये किलो हो गई है। हालांकि आलू की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। कारोबारियों का कहना है कि प्याज की आवक थोड़ी प्रभावित हुई है,इसके चलते ही कीमतों में तेजी है।

मंगलवार को गोलबाजार, आमापारा, शास्त्री बाजार, संतोषीनगर सब्जी बाजार में टमाटर 40 रुपये किलो, बैगन 35 रुपये किलो, लौकी 20 रुपये किलो, गोभी 70 रुपये किलो, परवल 40 रुपये किलो, भिंडी 40 रुपये किलो तक बिका।

सब्जी कारोबारियों का कहना है कि अब सब्जियों की आवक में काफी सुधार हो गया है, विशेषकर टमाटर की आवक काफी बढ़ गई है। आने वाले दिनों में इसकी कीमतों में और गिरावट आएगी। साथ ही दूसरी सब्जियों के दाम भी घटेंगे। थोक सब्जी व्यावसायी संघ के अध्यक्ष टी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि सब्जियों की आवक अब काफी सुधरने लगी है, इसके चलते ही कीमतों में गिरावट आने लगी है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *