*जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूर्णिमा -चंद्रप्रकाश खुंटे बनीं सचिव, कार्यकर्ताओं में उत्साह …*
श्रीमती पूर्णिमा- चंद्रप्रकाश खूंटे विधायक रामकुमार यादव के करीबी मानी जाती हैं।

*जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर*
सक्ती, 9 मार्च जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूर्णिमा -चंद्रप्रकाश खुंटे को अबकी बार घोषित सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी में सचिव बनाया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज एवं प्रभारी संगठन महामंत्री मलकीत सिंह गैदू के अनुशंसा पर जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती के अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल की सहमति पर सौपा गया है। बता दें कि मालखरौदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमगहन निवासी श्रीमती पूर्णिमा- चंद्रप्रकाश खूंटे विधायक रामकुमार यादव के करीबी मानी जाती हैं। और जमगहन की रहने वाली है। उन्होंने जिला पंचायत चुनाव में सर्वाधिक मतों से जीत दर्ज कर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इतना ही नहीं श्रीमती खुंटे जनता के बीच खासे लोकप्रिय व विश्वसनीय मानी जाती है। वे हमेशा सक्रिय रहती है क्षेत्र की दौरा कर गांवों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देती है।
जनता के सुख-दुख में निरंतर सहभागिता निभाते नजर आती हैं। गौरतलब हो कि श्रीमती पूर्णिमा खूंटे का राजनीतिक सफर गांव जमगहन की सरपंच पद से शुरू हुआ जो जिला पंचायत सदस्य की कुर्सी तक जा पहुंचा है। इधर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूर्णिमा -चंद्रप्रकाश खुंटे को जिला कांग्रेस कमेटी में सचिव बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग उन्हें बधाई व अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि कांग्रेस पार्टी में निष्ठावान तथा एक जुझारू कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली श्रीमती खुंटे को जिला कांग्रेस कमेटी में पद मिलने से पार्टी संगठन को मजबूती तो मिलेगी ही वहीं अनुसूचित जाति वर्ग से भी लोगों का कांग्रेस से जुड़ाव बढ़ेगा। मीडिया से बातचीत के दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूर्णिमा -चंद्रप्रकाश खुंटे ने पार्टी संगठन में अपनी नई जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाने की बात कही है। पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अपने शीर्ष नेताओं सहित पार्टी हाईकमान के निर्देशों का अक्षरश: पालन करते हुए सबके साथ मिलकर कार्य करेंगी।






