FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
ChhattisgarhKorbaSECL

जाम लगाने वाले भारी वाहनों पर कुसमुंडा पुलिस ने की कार्यवाही

सतपाल सिंह

KB Automobile kusmunda korba

जाम लगाने वाले भारी वाहनों पर कुसमुंडा पुलिस ने की कार्यवाही..

A little step school for kids

कोरबा – जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत इमली छापर चौक पर मनमानी करने वाले भारी वाहनों पर कुसमुंडा पुलिस ने बीते शनिवार को चालानी कार्यवाही की। यहां अपने साइड को छोड़कर दूसरे साइड में जाने वाले भारी वाहन को रोकने एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन और पुलिस द्वारा कंक्रीट के बेरीकेट भी लगाए गए थे,जिसे भारी वाहनों ने रातों रात ठोकर मारकर साइड कर दिया और अपनी साइड से दूसरी साइड जाकर इमली छापर चौक पर मधुमक्खी के छत्ते के समान चारों ओर से जाम करना शुरू कर दिया। ऐसे में चारपहिया वाहन तो दूर दुपहिया वाहन भी इधर से उधर नही हो पा रहे थे। जिस पर कुसमुंडा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चालानी कार्यवाही की है।

Oplus_16908288
कुचेना बायपास किया गया बंद

लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए इमली छापर चौक पहुंचे कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि “कुचेना बायपास में रेल्वे ओवर ब्रिज का काम चल रहा है,यहां आवाजाही करने वाले लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह मार्ग कुछ घंटो के लिए बंद कर दिया गया था, ऐसे में इमली छापर रेल्वे फाटक पर भारी वाहनों के साथ साथ हल्के वाहनों का दबाव भी बढ़ गया,जिससे जाम की स्थिति बन गई थी,जिसे नियंत्रित किया गया है,वहीं अपने मार्ग को छोड़कर दूसरे मार्ग में आने वाले 5 भारी वाहनों के खिलाफ 285 बीएनएस धारा के तहत कार्यवाही की गई है। जो की आगे भी जारी रहेगी, किसी को बक्शा नही जाएगा”। आपको बता दें इस जाम की समस्या को देखते हुई इमली छापर चौक पर ओवर ब्रिज बन रहा है, परंतु जमीन क्लियर नही होने से ओवर ब्रिज का काम अधूरा पड़ा हुआ है। प्रशासन को चाहिए कि इस ओर ध्यान दिया जाए और रुके हुए विकास कार्यों को जल्द से जल्द शुरू कराया जाए और क्षेत्र के लोगों को होने वाली बड़ी परेशानी से निजात मिल सके। लिंक पर जाकर देखें मौके की वीडियो खबर … https://youtube.com/@groundzeronewstube8929?si=sS-NarWjnVYbdkho

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026