FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

जाम में फंसी गर्भवती महिला, डिलिवरी के लिए तड़पती रही,वापस घूम कर पड़ा जाना…. डॉक्टर ने कहा चंद मिनट देरी होती तो हो जाती अनहोनी…. कोरबा कुसमुंडा मार्ग की घटना….

कोरबा – कुसमुंडा मार्ग की जाम अब लोगों की जान पर बन आई है,भारी वाहन चालकों की मनमानी और जिम्मेदारों की चुप्पी हर दिन आम लोगों की परेशानी का सबब बन रही है। पहले देखिए जाम में फंसे लोगों ने क्या कहा….

सर्वमंगला चौक के पास बना नया ट्रांसपोर्ट नगर जिसका मुख्य कारण है,सर्वमंगला चौक से बरमपुर कन्वेयर बेल्ट तक भारी जाम की वजह से कुसमुंडा की ओर से आने जाने वाले लोग समय पर अपनी मंजिल नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे सभी का काम बिगड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर एम डी क्वार्टर क्रमांक 87 निवासी दुर्गेश बैरागी अपनी गर्भवती पत्नी मधु बैरागी को बीते शनिवार की शाम प्रसव पीड़ा उठने पर आनन फानन में एक चारपहिया वाहन से कोरबा एक निजी अस्पताल में लेकर सर्वमंगला मार्ग से जा रहा था इसी दौरान बरमपुर से पूर्व वह जाम में फंस गया,तकरीबन 15 से 20 मिनट तक वह जाम में फंसा रहा परंतु जाम खुल नही पाया,इधर उसकी पत्नी प्रसव पीड़ा में तड़प रही थी, इस स्थिति को देखते हुए दुर्गेश जैसे तैसे अपने चारपहिया वाहन को वापस मुड़वाया और सुरकाछार से बल्गी,दर्री होते हुए कोरबा अस्पताल पंहुचा जहां सुरक्षित प्रसव हुआ और वह एक बच्चे का पिता बन गया। दुर्गेश ने इस सुखद अनुभूति में जाम का दुखद अनुभव साझा करते हुए बताया की अगर वह वापस नहीं मुड़ पाता तो सड़क पर ही डिलिवरी हो जाती,परंतु मां और बच्चा सुरक्षित रहते यह कहना मुश्किल था क्योंकि डाक्टर ने उससे कहा की अगर 10 मिनट और देरी हो जाती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी । आपको बता दें कोरबा कुसमुंडा मार्ग पर आए दिन भारी वाहनों की वजह से भारी जाम लग रहा है, वर्तमान में बरमपुर से सर्वमंगला चौक तक लगने वाले भारी जाम से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नए बने फोर लेन पर दोनों तरफ भारी वाहन घंटो खड़े रहते है,जिस वजह से चारपहिया और दुपहिया वाहन चालकों को आवागमन के लिए रास्ता नही मिल रहा है। क्या प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है जिसके बाद कुछ सुधार होगा या जैसा चल रहा वैसा ही आगे भी चलेगा।यहां यह कहना गलत नही होगा की प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नही दे रही जिस वजह से इसे हालत निर्मित हो रहें है। कुसमुंडा से ओम गवेल की खबर….

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *