
जया बच्चन पब्लिक प्लेस पर लोगों पर कई बार गुस्सा उतार चुकी हैं। अब एक बार फिर से उन्होंने बिना इजाजत सेल्फी ले रही शख्स पर आपा खो दिया। जया बच्चन दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में थीं। वहां उन्होंने सेल्फी के लिए पास आए शख्स को धक्का मार दिया और झिड़की लगा दी। अब कमेंट सेक्शन कई सारे कमेंट्स दिख रहे हैं। इनमें लोग जया को खड़ूस बता रहे हैं।
जया ने बुरी तरह झिड़का
समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में थीं। उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी थी। साथ में रेड टोपी लगा रखी थी। वह किसी से बात कर रही थीं तभी एक शख्स उनके पास आया और सेल्फी लेने लगा। जया भड़क गईं और उसे धक्का मार दिया। जया गुस्से में बोलीं, ‘क्या कर रहे हैं आप। वॉट इज दिस।’ शख्स झेंपते हुए पीछे हो गया। यह वीडियो एएनआई पर शेयर किया गया है।
लोगों को नहीं पसंद आया जया का एटिट्यूड
कमेंट सेक्शन में इस वीडियो पर कई रिएक्शंस दिख रहे हैं। एक ने लिखा है, इन्हें थेरपी और हेल्प की जरूरत है। एक और ने लिखा है, इसके साथ कोई पागल ही होगा जो सेल्फी लेगा। एक और कमेंट है, मुझे नहीं पता लोग इनके साथ सेल्फी क्यों लेते हैं और मिलने की कोशिश क्यों करते हैं। एक कमेंट है, डीसेंट तरीके से सेल्फी ही ले रहा था ये लेडी की दिमागी हालत काफी दिनों से खऱाब चल रही है। एक ने लिखा है, इनका नेचर जानने के बाद लोग जयाजी के साथ सेल्फी क्यों लेते हैं। एक ने लिखा है, अमिताभ सर कैसे झेलते होंगे। एक कमेंट है, प्यार से भी मना कर सकती थी।