Chhattisgarhछत्तीसगढ

जमीन खरीदी बिक्री एवं शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा देने का लालच देकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार साइबर टीम/थाना चाम्पा की कार्यवाही

आरोपी द्वारा लगातार लोगों को झांसा देकर किया गया है करोड़ों की ठगी

जांजगीर-चांपा : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राम प्रसाद यादव निवासी राहोद ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराया था की इसकी पहचान आरोपी पीयूष जायसवाल से उसके द्वारा आयोजित सेमिनार में हुई थी सेमिनार में आरोपी पीयूष जायसवाल के द्वारा आए लोगों को जमीन खरीदी बिक्री करने तथा शेयर मार्केट ट्रेडिंग में पैसा लगाने के नाम पर लुभावने ऑफर दिया गया जिससे प्रभावित होकर प्रार्थी ने आरोपी पीयूष जायसवाल से संपर्क किया पीयूष जायसवाल ने प्रार्थी को विश्वास में लेकर अलग- अलग खातों में तथा नगदी रकम कुल जुमला 1,24,10,000/- रुपए लेकर प्रार्थी से धोखाधड़ी किया और न हीं जमीन दे रहा है और न ही शेयर ट्रेडिंग में लगे पैसे का भुगतान कर रहा है तथा पैसा मांगने पर आरोपी पीयूष जायसवाल के द्वारा प्रार्थी को अलग-अलग खातों का चेक दिया गया जिसमें पैसा का भुगतान नहीं होने पर प्रार्थी के द्वारा धोखाधड़ी करने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई शिकायत शिकायत से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा जांच पर आरोपी के विरुद्ध प्रार्थी से जमीन खरीदी और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर पैसा लेकर धोखाधड़ी करना पाये जाने पर आरोपी के विरुद्ध 318(4),316(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

धोखाधड़ी जैसे अपराध को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में आरोपी की पतासाजी हेतु तत्काल साइबर टीम एवं थाना चाम्पा को निर्देशित किया गया।

गठित टीमों के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप एवं SDOP चांपा श्री यदूमनी सिदार कुशल मार्गदर्शन में साइबर टीम एवं थाना चाम्पा टीम के द्वारा आरोपी के बारे मे जानकारी इकट्ठा कर आरोपी के निवास जा तस्दीक किया जो आरोपी अपने निवास से फरार मिला आसपास पता करने पर पता चला। मुखबिर से सूचना मिला कि आरोपी रायगढ़ क्षेत्र में छुपा है मुखबिर की सूचना पर से आरोपी पीयूष जायसवाल को रायगढ़ के पलगड़ा के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी प्रारंभिक तौर पर गुमराह करता रहा परंतु बारीकी से पूछताछ करने पर धोखाधड़ी करने का जुर्म स्वीकार किया पूछताछ पर उसने बताया कि क्षेत्र के अनेक लोगों के साथ इस तरह का झांसा देकर कई करोड़ रुपए की ठगी किया गया है आरोपी को पूछताछ करने पर उसके द्वारा ठगी की रकम से अलग-अलग जगह पर जमीन तथा प्लाट खरीदना बताया गया तथा ठगी के पैसों से 02 चारपहिया वाहन खरीदना बताया गया आरोपी के निशान देही पर ठगी की रकम से खरीदे गए 02 नग चार पहिया वाहन,03 नग मोबाइल,01 नग लैपटॉप तथा पैसे लेनदेन के संबंध में अन्य दस्तावेज जप्त किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी के द्वारा अन्य लोगों से किये गए धोखाधड़ी के संबंध में विस्तृत जांच जारी है आरोपी के बैंक खातों तथा अन्य माध्यमों से पैसा लेनदेन के संबंध में जानकारी एकत्रित किया जा रहा है तथा प्रकरण में संलिप्त अन्य लोगों के विरुद्ध जाँच कारवाई जारी है।

उपरोक्त कारवाई में थाना प्रभारी जेपी गुप्ता, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, स उ नि विवेक सिंह प्रधान आर मनोज तिग्गा, आर प्रदीप दुबे गिरीश कश्यप थाना चाम्पा से उप निरीक्षक बेल सज्जर लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, सहायक उप निरीक्षक मुकेश पांडे, आरक्षक मुद्रिका दुबे,आरक्षक माखन साहू, आरक्षक भूपेंद्र गोस्वामी, आरक्षक शीतल राठौर की विशेष भूमिका रही

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026