Chhattisgarh
जंगल की रक्षा के लिए ग्रामीणों ने खोला मोर्चा ,वन विभाग कर रहा जंगल की कटाई
पखनार के दर्जनों ग्रामीण पहुंचे जिला मुख्यालय कलेक्टर,और एसपी को सौंपा ज्ञापन


जगदलपुर । दरभा विकासखंड के ग्राम पखनार के ग्रामीणों ने वनविभाग के द्वारा पेड़ों के काटे जाने पर आपत्ति के दौरान वनविभाग के कर्मचारियों द्वारा सचिव एव ग्राम सभा अध्यक्ष के विरद्ध द्वेष रखकर उनके खिलाफ fir किए जाने को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फुटा है।
आज इस मामले को लेकर प्रशासन कलेक्टर एवं एसपी को ज्ञापन देने सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे ।
ग्रामीणों ने बताया 2006 वन अधिकार अधिनियम के तहत ग्राम सभा को यह अधिकार है कि ग्रामीण सीमा क्षेत्र में यदि किसी प्रकार का कोई कार्य किया जाता है तो उसकी अनुमति ग्राम सभा में लेनी आवश्यक है । परंतु वन विभाग द्वारा अवैध कटाई की जा रही है जिसका विरोध किए जाने पर ग्रामीणों को झूठे मामले मे fir कर डराने की कार्रवाई की जा रही है । जिसका ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध किया है और अपनी शिकायतें लेकर कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौपा है ।






