
छत्तीेसगढ़ में सरकारी नौकरियों की भरमार! 12 हजार शिक्षकों के बाद अब ITI में इन पदों के लिए भर्ती आदेश जारी
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ITI के प्राचार्य वर्ग 1 और प्राचार्य वर्ग 2 के लिए भी नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्राचार्य वर्ग 2 के 43 और प्राचार्य वर्ग एक के 01 पद के लिए आदेश जारी हुआ है। शासन के निर्देश पर विभागों से नियुक्ति आदेश लगातार जारी किए जा रहे हैं। इसके पहले जल संसाधन विभाग में नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। यहां पर 352 उप अभियंता के नियुक्ति आदेश जारी किए गए है।
वहीं स्कूल शिक्षा विभाग ने विज्ञापन जारी कर दिया है, प्रदेश में 12 हजार 489 शिक्षकों की सीधी भर्ती की जाएगी। शिक्षकों की इस भर्ती में 6,285 सहायक शिक्षक, 5,772 शिक्षक तथा 432 व्याख्याता के पदों पर सीधी भर्ती होगी। इसके लिए 06 मई से ऑनलाईन आवेदन भरे जा सकेंगे। भर्ती के लिए व्यापम द्वारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इधर राज्य सरकार के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ द्वारा सहायक ग्रेड-3 के 19 पदों पर भर्ती आदेश जारी कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भर्ती के संबंध में सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।