1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
ChhattisgarhKorba

छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ कोरबा जिले की नई कार्यकारिणी गठित

कटघोरा, 27 अप्रैल 2025: छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के बलरामपुर दौरे के तहत रविवार को कटघोरा में स्थानीय मुरली होटल में संगठन के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत हुआ। स्थानीय नेतृत्व ने फूल-मालाओं के साथ कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलक सलुजा का अभिनंदन किया। इस अवसर पर सलुजा ने कोरबा जिला अध्यक्ष के रूप में नवीन गोयल और जिला उपाध्यक्ष के रूप में रामनारायण रजक को परिचय पत्र सौंपा। वहीं, प्रदेश महासचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने नियुक्ति पत्र प्रदान कर दोनों को संगठन के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया।

अल्पकालिक बैठक में संगठन के उद्देश्यों और गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। प्रदेश अध्यक्ष देवदास तिवारी ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व स्थापित इस संगठन के संस्थापक संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार शंकर पाण्डेय हैं, जो सभी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार जय प्रकाश टकोरिया के योगदान का भी उल्लेख किया। तिवारी ने कहा कि बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष तिलक सलुजा को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाना संगठन के लिए महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि उनका संगठनात्मक अनुभव संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

संगठन ने कटघोरा ब्लॉक अध्यक्ष फिरत महंत को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया, जिसे कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से मंजूरी मिली। तिलक सलुजा ने अपने संबोधन में सभी को शुभकामनाएं देते हुए पत्रकार हित में एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ध्रुव चंद्रा और प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा ने भी संगठन की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि यह संगठन पत्रकारों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहेगा। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।

अल्प समय की इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरत दास महंत ( कटघोरा ) नवनियुक्त कोरबा जिलाध्यक्ष नवीन गोयल, ज़िला उपाध्यक्ष रामनारायण रजक, कटघोरा ब्लाक अध्यक्ष सुनील कुर्रे, कटघोरा ब्लाक के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप पटेल, ब्लाक सहसचिव देवानंद देवांगन , किशोर महंत, प्रमोद दीवान , अजय महंत, साकेत वर्मा एवं सुशील साहू सहित अन्य साथी जन उपस्थित रहे, सभी उपस्थित साथीयों ने संगठन के हित में

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.