छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष व मंत्री का कुसमुंडा इकाई ने किया स्वागत व सम्मान


छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष व मंत्री का कुसमुंडा इकाई ने किया स्वागत व सम्मान

कोरबा – छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा जिले के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना (निक्की) के पदभार ग्रहण करने के बाद संगठन में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। जिसके तहत लगभग सभी ब्लॉक में नया गठन किया जा रहा है। जिले के साथ साथ ब्लॉक में लगातार बैठको का दौर जारी हैं। जिससे सदस्यों में काफी सक्रियता देखी जा रही है। यह सक्रियता संगठन की मजबूती के लिए लगातार कार्य कर रही हैं।
इसी कड़ी में बीते रविवार को कुसमुंडा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की अहम बैठक रखी गई। जिसमें कुसमुंडा इकाई के सदस्य जिनकी पदोन्नति जिले में हुई है उनका स्वागत व सम्मान कार्यक्रम रखा गया।
जिसके तहत कोरबा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक आदिले एवं कोरबा जिला मंत्री सतपाल सिंह का कुसमुंडा इकाई ने गर्मजोशी के साथ स्वागत व सम्मान किया। सभी ने अपने-अपने उद्बोधन में प्रदेश व जिले के पदाधिकारीयों का आभार जताया साथ ही संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की बात कही।इस अवसर पर कुसमुंडा सचिव नागेंद्र विश्वकर्मा ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा की जिसके तहत उन्होंने रंजन आर्या और जमील खान को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कुसमुंडा इकाई का संरक्षक बनाने की बात कही। जिनका भी सदस्यों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।
इस पूरे कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय सचिव व संरक्षक अमरीक सिंह रिंकू, कोरबा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक आदिले, कोरबा जिला मंत्री सतपाल सिंह (जस्सू), संरक्षक कुसमुंडा इकाई रंजन आर्या, जमील खान, कुसमुंडा ब्लॉक अध्यक्ष ओम गवेल, उपाध्यक्ष मनीष महंत, गुरदीप सिंह, सचिव नागेंद्र विश्वकर्मा,सहसचिव कुलदीप मिरी, मीडिया प्रभारी कुलदीप साहू,कार्यकारिणी सदस्यों में चित्रसेन नाहक, सुनील राजपूत नरेश महंत उपस्थित रहे।