FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

छत्तीसगढ़ : विपक्षी दलों को रमन सिंह ने बताया जीव-जंतु तो सीएम बघेल बोले- भाजपाई ड्रामेबाज

देश में लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों की एकता की पहल के बीच छत्तीसगढ़ में बयानों के तीर चलने शुरू हो गए हैं। पटना में विपक्षी दलों की बैठक को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ड्रामेबाजी बताया, तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए भाजपा को सबसे बड़ी ड्रामेबाज पार्टी करार दिया।

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने राजनांदगांव में कहा कि मोदी नाम की बाढ़ से बचने सभी बरसाती जीव-जंतु (राजनीतिक दल) एक पेड़ (मंच) पर चढ़ गए हैं। यह ज्यादा दिन टिकने वाले नहीं है। चुनाव आते-आते सभी बिखर जाएंगे।

विपक्षी दलों की एकता का असर छत्तीसगढ़ की सियासी सेहत पर कम ही पड़ने वाला है, लेकिन बसपा और आम आदमी पार्टी गठजोड़ में शामिल होते हैं और नवंबर-दिसंबर में होने वाले प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सीटों की मांग करते हैं, तो कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है। हालांकि मुख्यमंत्री बघेल ने पहले ही साफ कर दिया है कि प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच ही मुकाबला होता है, अन्य दलों का यहां कोई अस्तित्व नहीं है।

इस बीच, पटना की बैठक के अगले दिन मुख्यमंत्री बघेल ने राजधानी में मीडिया से चर्चा में कहा कि सभी दलों के अपना अस्तित्व है और अलग-अलग समय में अलग-अलग निर्णय होते हैं। जिन दलों के साथ बैठक हुई, उनमें से बहुत सारे दलों के साथ खुद भाजपा का गठबंधन था। उन्होंने अनुराग ठाकुर से पूछा कि वो बताएं कि भाजपा ने जब उन दलों के साथ मिलकर सरकार बनाए तब ये क्या थे। उस समय भाजपा ने क्या ड्रामेबाजी की थी। मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि सबसे बड़े ड्रामेबाज तो भारतीय जनता पार्टी के लोग हैं।

मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां को लेकर जनसंपर्क कर रहे डा रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बड़ा चेहरा कोई नहीं है। प्रदेश में भाजपा के मुख्यमंत्री के चेहरे के जवाब में डा रमन ने कहा कि प्रदेश में सामूहिक रूप से चुनाव लड़ा जाएगा। मोदी से बड़ा कोई चेहरा नहीं है। विधानसभा चुनाव के परिणाम से मिशन 2024 की तस्वीर साफ होगी। विधानसभा चुनाव महत्वपूर्ण है। इसमें कई तरह की चुनौतियां भी होंगी।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *