छत्तीसगढ़ राज्य को कलरिपयतु चैंपियनशिप में 1 रजत 2 कांस्य पद, सभी खिलाड़ी कोरबा जिले से…

छत्तीसगढ़ कलरिपयतु टीम रेल्वे स्टेशन पर भव्य स्वागत

छत्तीसगढ़ राज्य को 1 रजत 2 कांस्य पदक प्राप्त हुआ सभी खिलाड़ी कोरबा जिले से

छत्तीसगढ़ कलरिपयतु एसोसिएशन के महासचिव कमलेश देवांगन के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की दल ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

त्रिवेन्द्रम रवानगी के पूर्व राज्य कलरिपयतु संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने छ ग राज्य के राज्यपाल महामहिम श्री विश्वभूषण हरिचंदन से राजभवन में सौजन्य भेँट किया था।

भारतीय कलरिपयतु महासंघ के निर्देशन में केरल कलरिपयतु संघ के द्वारा 11 से 13 अगस्त 2023 को 15 वीं राष्ट्रीय कलरिपयतु चैंपियनशिन 2023 का आयोजन राष्ट्रीय लक्ष्मीबाई फिजिकल एजुकेशन कॉलेज त्रिवेन्द्रम, केरल में किया गया।

उक्त राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने 53 सदस्यीय राज्य दल राज्य कलरिपयतु संघ के महासचिव श्री कमलेश देवांगन के नेतृत्व में भाग लिया जिसमे रितिक कुमार सिंह, सेंट थॉमस स्कूल दीपका को हाई किक इवेंट में 8.10 फ़ीट हाइट को किक कर जूनियर वर्ग में रजत पदक, कु. मिशा, केंद्रीय विद्यालय कुसमुंडा एवं प्रणव राज सिंह को सीनियर वर्ग के फाइट इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त हुआ।ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ टीम में 49 खिलाड़ी और 04 अधिकारी शामिल थे। प्रतियोगिता की गंभीरता को इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस संख्या के उपरांत केवल 1 रजत एवं 2 कांस्य से संतोष करना पड़ा। त्रिवेन्द्रम रवानगी के पूर्व राज्य कलरिपयतु संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने छ ग राज्य के राज्यपाल महामहिम श्री विश्वभूषण हरिचंदन से राजभवन में सौजन्य भेँट कर कलरिपयतु खेल की खेलो इण्डिया में लगातार दो वर्षों से राज्य के लिए अर्जित उपलब्धियों, 37 वीं राष्ट्रीय खेल गोवा में कलरिपयतु खेल के शामिल होने की जानकारी तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ में मान्यता हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है की जानकारी महामहिम राज्यपाल महोदय को दी गयी थी।छत्तीसगढ़ कलरिपयतु एसोसिएशन के सचिव कमलेश देवांगन ने बताया कि कलरिपयतु खेल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है तथा 37 वीं राष्ट्रीय खेल एवं खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल है 15वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ 8 खिलाड़ी प्रत्येक इवेंट में खेलो इंडिया यूथ गेम्स तथा 37 वीं राष्ट्रीय खेल गोवा के लिए चयन किये जाएंगे। 5वीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कोरबा के रितिक कुमार सिंह ने प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया था जिसके लिए खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा 1 लाख रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप प्राप्त हुआ था।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *