छत्‍तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता दोबारा बढ़ी, आज भी छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार

मानसून की सक्रियता अब दोबारा बढ़ गई है। इसे देखते हुए राजधानी में सामान्यत: बादल छाए रहने के साथ ही बारिश होने के भी आसार हैं। वहीं, शहर के अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

वहीं, प्रदेशभर में प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जबकि एक से दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी बारिश होने के हालात बन रहे हैं। वहीं, 18 जुलाई के बाद राजधानी सहित प्रदेशभर में वर्षा की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

साथ ही अधिकतम तापमान में भी क्रमिक गिरावट होने के आसार हैं। इसी बीच रविवार की सुबह बारिश तो हुई, लेकिन दोपहर तक कुछ जगहों पर खंड वर्षा हुई। वहीं, देर शाम अच्छी बारिश ने लोगों को राहत दी और प्रदेश के कई स्थानों पर आठ सेमी तक बारिश दर्ज की गई।

जानिए, कहां कितनी हुई वर्षा

मुंगेली, पलारी व अभनपुर में सर्वाधिक आठ सेमी वर्षा हुई, जबकि छुरिया, दुर्ग कोंदल व अंबागढ़ चौकी में सात सेमी, राजपुर, भानुप्रतापपुर, डौंडीलोहारा, राजिम, पथरिया में पांच सेमी, चरामा, धरमजयगढ़, डोंगरगांव, कुरुद, उसूर, खैरागढ़ में चार सेमी, तिल्दा, माना, सुकमा, शिवरीनारायण, बीजापुर, बलौदा बाजार, बालोद में तीन सेमी और अन्य जगहों पर इससे कम वर्षा देखने को मिली।

दो सिस्टम सक्रिय, 18 से बढ़ेगी बारिश

वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे लगे ओडिशा-गंगेय पश्चिम बंगाल तट के आसपास एक चक्रवाती संचरण के प्रभाव में उत्तरी ओडिशा, झारखंड सहित उससे लगे क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। जिसके अगले दो दिनों में झारखंड और छत्तीसगढ़ होते हुए आगे बढ़ने की संभावना है। वहीं, मानसून द्रोणिका झारखंड, वाराणसी, डाल्टेनगंज सहित कई अन्य क्षेत्रों से होकर गुजर रही है। इसलिए वर्षा की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर शहर का औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान पिछले तीस वर्षाें की तुलना में सामान्य से एक डिग्री तक कम है। वहीं, बिलासपुर और राजनांदगांव का न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री सेल्सियस तक कम चल रहा है। जबकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री तक ही अंतर देखने को मिल रही है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *