Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री बने लोकेश साहू*

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर

 

*सक्ती -* भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें सक्ती जिले से लोकेश साहू को प्रदेश मंत्री नियुक्त करते हुए संगठन में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लोकेश साहू का संगठनात्मक अनुभव के तहत उन्होंने क्रमशः – भारतीय जनता युवा मोर्चा जांजगीर चांपा जिला कोषाध्यक्ष , उसके बाद युवा मोर्चा सक्ती के प्रथम जिलाध्यक्ष, एवं सक्ती भाजपा जिला मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।
उनकी निरंतर सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा, परिश्रम एवं नेतृत्व क्षमता को ध्यान में रखते हुए संगठन ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से युवा मोर्चा को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।
प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने श्री साहू को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।