छत्तीसगढ़ बंद के आह्वान में निकला विश्व हिंदू परिषद का दल, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात…

रायपुर : विश्व हिन्दू परिषद ने बीरनपुर गांव में बीते दिनों एक विशेष वर्ग की ओर से की गई हत्या को लेकर मोर्चा खोल दिया है। विश्व हिंदू परिषद ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है।
विहिप ने आज सुबह से ही मोर्चा खोल दिया और भाठागांव स्थित नया बस स्टैंड के बसों के कांच तोड़ दिए। बस स्टैंड में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। बीरनपुर मामले की गई कार्रवाई को लेकर विहिप लगातार आलोचना कर रही है।






