FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

चूनापत्थर और रेत का अवैध परिवहन करने वाले 06 वाहन जब्त

 

जगदलपुर inn24..कलेक्टर  विजय दयाराम के के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा चूनापत्थर और रेत का अवैध परिवहन कर रहे 06 वाहनों को जब्त किया गया। खनिज शाखा के प्रभारी अधिकारी हरेश मंडावी ने बताया कि खनिजों का अवैध परिवहन और उत्खनन कर रहे लोगों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी में शनिवार 20 मई और सोमवार 22 मई को भी खनिज विभाग द्वारा जगदलपुर के छापरभानपुरी, लिटीगुडा, इरिकपाल, कुरूषपाल, ऐरण्डवाल और आसना में 06 वाहनों को चूनापत्थर और रेत का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। इनमें चूनापत्थर का अवैध परिवहन करते हुए एक टिप्पर और एक हाईवा और रेत का अवैध परिवहन करते हुए चार ट्रैक्टर को पकड़ा गया है। इन सभी वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *