FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

चुपके से WhatsApp सुन रहा हमारी बातें? बेवजह यूज कर रहा माइक्रोफोन

क्या WhatsApp आपकी बातें सुनता है? कई बार हम ये पढ़ और सुन चुके हैं कि गूगल और फेसबुक बैकग्राउंड में भी हमारी बातचीत सुनते हैं. बैकग्राउंड यानी जब आप फोन में इन ऐप्स को यूज नहीं कर रहे होते हैं. इसी वजह से हमें वो ऐड्स दिखते हैं, जिनके बारे में हम चर्चा कर रहे होते हैं. क्या वॉट्सऐप भी ऐसा करता है?

ट्विटर पर चर्चा चल रही है कि वॉट्सऐप यूजर्स की बातचीत सुन रहा है. वैसे तो वॉट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बताता है. क्या इसके बाद भी वॉट्सऐप हमारी बातें सुनता है? Foad Dabiri ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि जब वो सो रहे थे, तब भी वॉट्सऐप उनके फोन का माइक्रोफोन यूज कर रहा था.

सोते वक्त WhatsApp सुन रहा बातें

यूजर ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दिखाया है कि वॉट्सऐप कब-कब उनके फोन का माइक्रोफोन यूज कर रहा था. उनके इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए Elon Musk ने कहा कि अब WhatsApp पर विश्वास नहीं किया जा सकता है.

Dabiri ने बताया कि उनके पास Pixel 7 Pro स्मार्टफोन है और रात में जब वो सो रहे थे तब भी वॉट्सऐप उनके फोन का माइक्रोफोन यूज कर रहा था. इस मामले पर वॉट्सऐप ने जवाब दिया है. कंपनी कहा है कि वो ट्विटर इंजीनियर से संपर्क में हैं, जिन्होंने अपने पिक्सल फोन के साथ इस दिक्कत को पोस्ट किया था. हमारा मानना है कि ये दिक्कत किसी बग की वजह से है.

क्या है एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का मतलब?

कंपनी हमेशा से प्लेटफॉर्म पर चैट्स और कॉल्स को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बताती है. एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का मतलब है कि सेंडर और रिसीवर के बीच कोई भी तीसरा शख्स उनके मैसेज को पढ़ या देख नहीं सकता है.

यानी आपने जो भी मैसेज सेंड किया है वो सिर्फ रिसीवर के फोन में देखा जा सकता है. कोई तीसरा उन मैसेजेज को नहीं देख सकता है. कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी दी है.

कंपनी ने बताया है कि प्राइवेसी और सिक्योरिटी हमारे DNA में है. इसी वजह से हमने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन अपने ऐप में जोड़ा है. इसकी वजह से आपके मैसेज, फोटोज, वीडियोज, वॉयस मैसेज, डॉक्यूमेंट्स, स्टेट्स अपडेट और कॉल किसी गलत हाथों में नहीं जा सकती हैं. हालांकि, इन सब के बाद ऐप बेवजह माइक्रोफोन क्यों यूज कर रहा इसकी जानकारी नहीं है.

वैसे आप चाहें तो वॉट्सऐप को दी माइक्रोफोन और कैमरा जैसी परमिशन को रिमूव भी कर सकते हैं. इसके लिए आपको फोन की सेटिंग में जाना होगा और माइक्रोफोन परमिशन को सर्च करना होगा. यहां आप देख सकते हैं कि किन ऐप्स को आपने माइक्रोफोन की परमिशन दी है और उन ऐप्स ने इसका कब-कब इस्तेमाल किया है. यहां से आप परमिशन रिमूव कर सकेंगे.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *