FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

चलो अयोध्या: पुलिस मैदान में कल सुबह 1 मार्च को होगा पंजीयन, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ

*चलो अयोध्या: पुलिस मैदान में कल सुबह 1 मार्च को होगा पंजीयन, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ*

 

00 *दर्शनार्थियों को स्वयं आकर कराना होगा रजिस्ट्रेशन*

 

00 25 मार्च को 1008 रामभक्त होंगे रवाना, रामनवमी पर दर्शन

00 तृतीय वर्ष: रामभक्त एवं समाजसेवी प्रवीण झा की पहल

—–

बिलासपुर। रामनवमी पर अयोध्या धाम की निशुल्क यात्रा के लिए बिलासपुर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 1 मार्च से सिविल लाइन स्थित पुलिस मैदान में पंजीयन शुरू होगा। 25 मार्च को 1008 रामभक्तों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना होगा। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि पंजीयन अनिवार्य है और श्रद्धालुओं को स्वयं उपस्थित होकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। पूर्व में 2 साल जो श्रद्धालु यात्रा कर चुके हैं उनको इस बार मौका नहीं मिलेगा।

 

 

रामनवमी के अवसर पर आयोजित होने वाली अयोध्या धाम यात्रा को लेकर शहर में उत्साह साफ दिख रहा है। यात्रा संयोजक प्रवीण झा ने बताया कि 1 मार्च से सिविल लाइन स्थित पुलिस मैदान में विशेष काउंटर बनाकर पंजीयन की व्यवस्था की जा रही है। सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक श्रद्धालु अपना नाम दर्ज करा सकेंगे। यात्रा कार्यक्रम सहयोगी राम प्रताप सिंह, अमरेंद्र कंठ,रौशन सिंह, रिंकू मित्रा, चंद्र किशोर प्रसाद, राजीव अग्रवाल, उचित सूद,शौलेंद्र सिंह ने कहा कि इस बार भी एक परिवार से अधिकतम दो लोगों को ही अनुमति दी जाएगी। पंजीयन के लिए दर्शनार्थियों को स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा। किसी प्रतिनिधि के माध्यम से नाम दर्ज नहीं किया जाएगा। साथ ही दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की छायाप्रति जमा करना जरूरी होगा। यात्रा में शामिल होने के लिए आयु 18 से 65 वर्ष के बीच होना चाहिए और पूरी तरह स्वस्थ होना अनिवार्य है। सीमित सीटों को देखते हुए पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर पंजीयन किया जाएगा। 25 मार्च को सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउंड से 1008 रामभक्तों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना होगा। यात्रा के लिए 25 बसें और 10 कारों की व्यवस्था होगी।

—-

बाक्स

पंजीयन के नियम

00 आयु 18 से 65 वर्ष के बीच अनिवार्य

00 पूर्णतः स्वस्थ होना जरूरी

00 एक परिवार से अधिकतम दो लोगों को अनुमति

00 पंजीयन के लिए स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य

00 दो पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना होगा

00 आधार कार्ड की छायाप्रति देना जरूरी

00 बिना पंजीयन किसी को यात्रा में शामिल नहीं किया जाएगा

00 पहले आओ–पहले पाओ के आधार पर चयन

—-

बाक्स

कब और कहां होगा पंजीयन

अयोध्या यात्रा के लिए पंजीयन 1 मार्च से शुरू होगा। सिविल लाइन स्थित पुलिस मैदान में विशेष काउंटर बनाए जा रहे हैं। सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक निर्धारित समय में ही नाम दर्ज किए जाएंगे। सीमित सीटों को देखते हुए श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचने की अपील की गई है। सभी प्रक्रिया स्थल पर ही पूरी करनी होगी।

—-

बाक्स

25 मार्च को रवाना होगा जत्था

रामनवमी 26 मार्च को है। एक दिन पहले 25 मार्च को सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउंड से 1008 रामभक्तों का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना होगा। यात्रा के लिए 25 बसों और 10 कारों की व्यवस्था की जा रही है। भोजन, सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं की तैयारी भी की जा रही है। सभी यात्रियों को निर्धारित वाहनों से ही प्रस्थान करना होगा।व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Sanjay Thakur Bureau Bilaspur

State Affairs Reporter Sanjay Thakur is a state affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues and local news is Bilaspur sambhag in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting & Local News of Bilaspur Sambhag of Chhattisgarh He follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact:sanjaysinghthakur72@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026