चक्रवात ‘मोचा’ हुआ बेहद भयानक, इन राज्यों में हो सकती है आफत वाली बारिश, सरकारी कर्मियों की छुट्टी रद्द

चक्रवात ‘मोका’ को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। 10 मई को यह दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और बंगाल की पूर्व मध्य खाड़ी, अंडमान सागर के आसपास के इलाकों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि चक्रवात ‘मोका’ का लैंडफॉल 14 मई को होगा। लैंडफॉल का एरिया बांग्‍लादेश-म्‍यांमार तटों के ऊपर रहेगा।

वरिष्ठ वैज्ञानिक ने दी ये बड़ी जानकारी

ओडिशा, भुवनेश्वर से वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने मौसम की जानकारी देते हुए कहा कि चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ बंगाल की मध्य खाड़ी क्षेत्र से सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक बहुत ही तीव्र चक्रवाती तूफान में बदल गया है। अब यह 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

चक्रवात के शुरू में उत्तर-पश्चिमोत्तर की ओर 12 मई की सुबह तक और बाद में बांग्लादेश-म्यांमा तटों की ओर बढ़ने की उम्मीद है। चक्रवात ‘मोका’ को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। 10 मई को यह दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और बंगाल की पूर्व मध्य खाड़ी, अंडमान सागर के आसपास के इलाकों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।

भारतीय तटरक्षक बल ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह देते हुए चेतावनी जारी की। इंडियन कोस्ट गार्ड के अंडमान सागर के कम दबाव वाले क्षेत्रों के आसपास नियमित हवाई निगरानी उड़ानों से सुरक्षा अलर्ट शुरू किए जा रहे हैं। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *