*ग्राम जमगहन में विशाल नि: शुल्क नेत्र रोगी एवं मोतियाबिंद जांच एवं निदान शिविर का आयोजन आज*
*चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव के जन्मोत्सव पर यह विशेष आयोजन*


जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती:: चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव के जन्मोत्सव के अवसर पर उनके गृह ग्राम जमगहन में आज 1 जून 2026 को विशाल निशुल्क नेत्र रोग एवं मोतियाबिंद जांच एवं निदान शिविर का आयोजन किया गया है। एम.जी.एम.आई. इंस्टिट्यूट रायपुर के विशेष सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेशन उनके आने-जाने के साथ ही रहने के साथ भोजन की निशुल्क की व्यवस्था रहेगी। मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए मरीजों को अपने साथ राशन कार्ड एवं आधार कार्ड साथ में लाना जरूरी है। ग्राम जमगहन में आज 1 जून 2026 को यह विशेष जांच एवं निदान शिविर का आयोजन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेगा। विदित हो कि चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव के जन्मदिन के अवसर पर हर साल इस तरह के आयोजन होता है जिसमें उनके पूरे विधान सभा क्षेत्र भर से गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को लाभ मिलता है।






