ChhattisgarhKorbaSECL

ग्राम खम्हरीया में भगवान शिव के मंदिर का हुआ भूमिपूजन, विहिप जिलाध्यक्ष संग ग्रामीण हुए शामिल

सतपाल सिंह

ग्राम खम्हरीया में भगवान शिव के मंदिर का हुआ भूमिपूजन, विहिप जिलाध्यक्ष संग ग्रामीण हुए शामिल..

कोरबा – जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हरीया के सिवान से लगी भूमि में भगवान भोलेनाथ के मंदिर निर्माण हेतु बीते दिन भूमिपूजन किया गया।ग्राम वासियों ने बताया कि बीते कई वर्षो से यहां मंदिर निर्माण हेतु प्रयास किया जा रहा था,परंतु सफलता नहीं मिल रही थी ऐसे में क्षेत्र के पूर्व पार्षद और विश्व हिंदू परिषद कोरबा जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह से चर्चा हुई, जिन्होंने मंदिर निर्माण में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया जिसके बाद सभी ग्राम वासी एकजुट हुए और सभी ने सहयोगात्मक भाव से मंदिर निर्माण के लिए हामी भरी। जिसके बाद बीते दिवस, ग्राम खम्हरीया की सीमा से लगे वैशाली नगर उद्यान के बाजू में रिक्त भूमि में भगवान शिव के मंदिर निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के पूर्व पार्षद और विश्व हिन्दू परिषद कोरबा जिलाध्यक्ष अमरजीत, शैलेंद्र सिंह, श्रवण साहू (शिव शक्ति महिला समूह खमरिया बरकुटा),जगन दास (ग्रामीण),मया राम (ग्रामीण), अक्षय यादव (ग्रामीण),संतोष यादव, मनहरन यादव,समीर चन्द्र,संदीप अग्रवाल, चैत राम यादव,बनवारी लाल,मेवा लाल,ललिता यादव,सावित्री विश्वकर्मा, बबलू यादव,बाहरश आदिया,मनी राम पटेल,अमितोष दुबे,श्रुति सिंह शामिल रहें।

Related Articles