1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
Chhattisgarh

गोपाल मोदी बने कोरबा भाजपा जिलाध्यक्ष

सतपाल सिंह

KB Automobile kusmunda korba

भाजपा ने गोपाल मोदी को कोरबा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया, संगठन में नई ऊर्जा का संचार

रायपुर, 26 अप्रैल 2025 — भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने संगठनात्मक मजबूती के तहत एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्री गोपाल मोदी को भाजपा कोरबा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव के अनुमोदन से की गई है और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी श्री जगदीश रामू रोहरा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और आगामी चुनावों की दृष्टि से कार्य को गतिशील बनाने हेतु यह नियुक्ति अत्यंत महत्वपूर्ण है।

भाजपा कार्यकर्ताओं में इस निर्णय को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि श्री गोपाल मोदी के नेतृत्व में कोरबा जिला संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

जिन वरिष्ठ नेताओं को प्रतिलिपि प्रेषित की गई है:

1. मा. शिवप्रकाश जी, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री

2. मा. किरण सिंह देव जी, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा छत्तीसगढ़

3. मा. नितिन नवीन जी, प्रदेश प्रभारी, छत्तीसगढ़

4. मा. अजय जामवाल जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री

5. मा. पवन साय जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन)

6. भाजपा जिला अध्यक्ष कोरबा

यह नियुक्ति भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर से विधिवत जारी की गई है।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, गोपाल मोदी को उनकी संगठन क्षमता, कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रियता और जमीनी पकड़ को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं में इस नियुक्ति के बाद जोश और नई ऊर्जा का संचार देखा जा रहा है, और संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आने की पूरी संभावना है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026