FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

गोंड़ समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर-हीरासिंह मरकाम

बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत बनाएंगे - तुलेश्वर -हीरा सिंह मरकाम राष्ट्रीय अध्यक्ष गोंगपा

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती : सक्ती नगर में रविवार,7 दिसंबर को गोंड़ समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। गोंडवाना गोंड़ महासभा द्वारा आयोजित इस जिला स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में जिला सक्ती और जांजगीर-चांपा जिला अंतर्गत प्रधान केन्द्र परसाहीनाला, खरौदराज, चाम्पाराज, सक्ती राज, मालखरौदा राज के तत्वावधान में सक्ती, जांजगीर-चांपा व रायगढ़ सहित आसपास के जिलों से भी लोग शामिल हुए।‌ इस कार्यक्रम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर-हीरासिंह मरकाम भी शामिल हुए। गोंगपा राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर-हीरासिंह मरकाम ने आयोजन को सुंदर व प्रेरणादाई बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक सौहार्द पनपता है।‌ गोंगपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मरकाम ने इस अवसर पर युवक -युवती परिचय सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे समाज के सभी‌ युवक-युवतियों को बधाई देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य व‌ सुखमय जीवन का कामना भी की। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मरकाम ने इस मौके पर मीडिया से बातचीत में कहा कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अपने संगठनात्मक ढांचा को मजबूत बनाने बूथ पर अभियान चलाएगी। ताकि लोग गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की वैचारिकी से अधिकाधिक जुड़ सकें।‌ विशिष्ट अतिथि गोंगपा के राष्ट्रीय सचिव श्याम सिंह मरकाम ने सड़कों गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष गोंडवाना गोंड़ महासभा जिला सक्ती बलवंत सिदार ने इस आयोजन को प्रेरणादाई बताते हुए समाज हित के आवश्यक बताया। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ गोंगो पूजा के साथ हुआ। जिला स्तरीय इस युवक -युवती परिचय सम्मेलन में सक्ती जिले के अलावा जांजगीर-चांपा व रायगढ़ जिले से भी गोंडा समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित हुए। इस गरिमामय मंच से गोंड़ समाज की बेटों-बेटियों ने अपना-अपना परिचय दिया। इसके पहले गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा विधायक तानाखार तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम के सक्ती पहुंचने पर स्थानीय विश्राम गृह में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी जयसिंह मरकाम व अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनहरण भारद्वाज व के अगुवाई में गोंगपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026