FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

गेवरा का शक्ति नगर रोड बना हादसों का रोड,सड़क किनारे पलट गई ट्रेलर

सतपाल सिंह

KB Automobile kusmunda

गेवरा का शक्ति नगर रोड बना हादसों का रोड,सड़क किनारे पलट गई ट्रेलर..

श्री बालाजी ऑटो सेंटर कुसमुंडा

कोरबा जिले का शक्ति नगर रोड अब हादसों का रोड बनता जा रहा है,चाहे वह कॉलोनी का मुख्य मार्ग हो या बायपास रोड सेल मार्ग दोनो ही मार्गो पर घुमावदार मोड हादसों की वजह बन रहा है,एक ओर जहां कॉलोनी मार्ग पर बीते कुछ दिन पूर्व एक महिंद्रा थार पलट गई थी वही इसी सप्ताह एक बोलेरो वहां भी सड़क से नीचे उतर कर पेड़ से टकराते हुए दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी जिसमे कई लोग घायल हो गए थे। बीते रविवार की देर रात शक्ति नगर बायपास मार्ग में रेल्वे कॉलोनी के पास एक ट्रेलर (CG 04 PC 8004) अनियत्रित होकर पलट गई,जिसने चालक को मामूली चोट आई है। आपको बता दें इसी मार्ग में बीते माह कोरबा के दो शिक्षको की कार दुर्घटना में मौत भी हो चुकी है। शक्ति नगर मार्ग में वाहन चलाते समय जरा सी भी लापरवाही इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे रही है ऐसे में हमें अपने वाहन की रफ्तार नियंत्रित गति में रखनी चाहिए। नीचे लिंक पर जाकर देखें घटनाओं से जुड़ी वीडियो.. https://youtube.com/@groundzeronewstube8929?si=NEYYNghW7Y6yX3tl

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026