1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
Chhattisgarhछत्तीसगढ

गुरू घासीदास जयंती पर जैजैपुर में सतनामी समाज निकालेगी विशाल सतनाम शोभायात्रा

आयोजकों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरूण कुमार सोम को शोभायात्रा में शामिल होने दिया न्यौता

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती गुरू घासीदास जयंती के पावन अवसर पर आगामी 18 दिसंबर को जिले के जैजैपुर विकासखंड में सतनामी समाज ब्लाक जैजैपुर में विशाल सतनाम शोभायात्रा निकालकर गुरू बाबा घासीदास के सतनाम संदेश के प्रति जनसाधारण को जागरूक करेगी। इस अवसर पर 18 दिसंबर को सुबह जैतखाम पर पूजा-अर्चना कर पालो चढ़ाई जाएगी। इसके पश्चात सतनाम शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंगलवार,9 दिसंबर को सतनामी समाज जैजैपुर के छोटे लाल भारद्वाज, मनहरण मनहर, विजय कुर्रे, धर्मेन्द्र राय, तथा‌इंद्रकुमार खुटियारे सहित आयोजकों ने सक्ती पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरूण कुमार सोम को इस सतनाम शोभायात्रा में शामिल होने का न्योता दिया। इस आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि 18 दिसंबर को गुरू घासीदास जयंती के मौके पर नगर पंचायत जैजैपुर में सतनामी समाज के तत्वावधान में विशाल सतनाम शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा सतनाम भवन जैजैपुर से ओड़ेकेरा, हरिनाचाकर, परसाडीह, सेन्दरी, घिवरा, बिर्रा, बसंतपुर, किकिरदा, करही, पेंड्री, चिस्दा, परसदा,हसौद, गुंजियाबोड़, देवरघटा, पिसौद, बरेकेलखुर्द, खैरझिटी, रीवाडीह, खरवानी, बेलादुला, बोड़सरा, तुषार तक जाएगी। आयोजकों ने कार्यक्रम की जानकारी बैनर, पोस्टर पाम्पलेट आदि भेज कर देते नजर आ रहें हैं।‌

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026